एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार: घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत टीटी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय युवक को एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 4.70 ग्राम एमडी बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए है।
इसके अलावा 200 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने एमडी राजस्थान के जालौर जिले से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाने की बात बताई है।
अब पुलिस कथित सप्लायर की पहचान और ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
राम मंदिर के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था
टीटी नगर पुलिस को 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर स्टेडियम के पास राम मंदिर के नजदीक एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पॉलीथिन में मिली 4.70 ग्राम एमडी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीरज विश्नोई (24), निवासी देवधर कॉलोनी, कटारा हिल्स, भोपाल बताया।
वह मूल रूप से राजस्थान के जालौर जिले का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से पारदर्शी पॉलीथिन मिली, जिसमें सफेद रंग का पदार्थ था।
जांच में यह एमडी यानी मेफेड्रोन पाया गया। पुलिस ने 4 ग्राम 70 मिलीग्राम MD और 200 रुपए नकद जब्त किए।
सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने एमडी राजस्थान के जालौर जिले से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाने की जानकारी दी है।
हालांकि, सप्लायर की पहचान और कथित नेटवर्क की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। टीटी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
अब पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर ड्रग सप्लाई के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!