212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश: फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधायक गोलू शुक्ला को सौंपा ज्ञापन, अब तक सभी बदमाश फरार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा क्षेत्र में व्यापारी नितेश चौरसिया पर हमले के विरोध में शनिवार को गोपाल मंदिर शॉपिंग हेरिटेज कॉम्प्लेक्स सहित बाजार की 212 दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने दुकानों पर ताले लगाकर फुटपाथ पर कब्जा कर अवैध ठीए लगाने और वसूली करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
व्यापारी तख्तियां लेकर कॉम्प्लेक्स के बाहर बैठ गए। व्यापारियों ने विधानसभा-3 के विधायक गोलू शुक्ला के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
व्यापारी अक्षय जैन ने आरोप लगाया कि राजबाड़ा क्षेत्र में पहले भी करीब पांच बार वसूलीबाज बदमाश व्यापारियों से विवाद और मारपीट कर चुके हैं। फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानें लगवाने के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है।
विरोध करने वाले व्यापारियों को हथियार दिखाकर धमकाया जाता है। नगर निगम और पुलिस स्टाफ तक मिला हुआ है। सभी बंदी लेते हैं।
उल्लेखनीय है कि सराफा पुलिस ने हंगामे के बाद शुक्रवार को व्यापारी संगठन के सचिव नितेश चौरसिया, 40 निवासी बजरंग नगर की शिकायत पर आरोपी सुनील उर्फ मीनू व्यास, अनीस उर्फ छग्गा, अज्जू शेख, जाकिर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को करीब एक दर्जन बदमाशों के नाम बताए थे, लेकिन एफआईआर में सभी को आरोपी नहीं बनाया गया, जबकि घटना के वीडियो तक सौंपे थे।
व्यापारियों ने बताया कि पुलिस इतनी मनमानी कर रही थी कि शिकायत के बाद भी केस दर्ज करने में करीब आठ घंटे लगा दिए। कई बार थाने पर हंगामा हुआ। दूसरे दिन शनिवार को शॉपिंग हेरिटेज कॉम्प्लेक्स सहित बाजार की 212 दुकानें बंद कर व्यापारी सड़क पर आ गए।
मार्केट में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज व्यापारी क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला के कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत रखी। व्यापारियों के मुताबिक विधायक ने बदमाशों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो वे व्यापारियों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर की शाम गोपाल मंदिर हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में हुए विवाद में आरोपी डंडे, चाकू और पिस्टल लेकर मार्केट में पहुंचे और व्यापारियों से गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपी जबरन कॉम्प्लेक्स में घुस आए और मारपीट करते हुए चाकू की नोक पर धमकाया कि दुकान चलानी है तो हर व्यापारी को 5-5 हजार रुपए महीना देना पड़ेगा।
बीच-बचाव करने आए राकेश साहू से भी मारपीट की गई, जबकि मनीष पामेचा और मनोज हिरानी को कट्टा दिखाकर धमकाया। मामले में सराफा पुलिस अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन खुलासा फर्स्ट सूत्रों ने बताया हमले का एक आरोपी सेटिंग से थाने में पेश हो गया है।
संबंधित समाचार

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!