खबर
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद: दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
उपनगर ग्वालियर के सेवानगर क्षेत्र में गणेश उत्सव के पोस्टर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार रात पोस्टर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया।

जानकारी के अनुसार, रमटापुरा क्षेत्र में स्थानीय युवाओं ने गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाया था। आयोजन के प्रचार के लिए एक जिम के बाहर गणेश उत्सव का पोस्टर लगाया गया था। आरोप है कि जिम संचालक ने पोस्टर फाड़कर हटा दिया।

पोस्टर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पोस्टर फाड़े जाने की जानकारी मिलने पर गणेश उत्सव समिति से जुड़े कुछ लोग जिम संचालक से बात करने पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

चार लोगों के घायल होने की सूचना
शिकायत के मुताबिक, जिम संचालक ने कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना में राजू श्रीवास, वेदांत उपाध्याय, अर्पण और दीपक मांझी के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया।

छह थानों का पुलिस बल तैनात
विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छह थानों का पुलिस बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर जिम संचालक इरफान खान और पवन सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 11 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 11 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 12 hours ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 12 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 12 hours ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 13 hours ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 13 hours ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 13 hours ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

about 13 hours ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 13 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 13 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 14 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 14 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!