खबर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर: शहर की वायरल प्रतिमा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 5:03 pm
शेयर करें:
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नंदलालपुरा पुरानी सब्जी मंडी के गणपति बप्पा के साथ पांच हनुमानजी के स्वरूप भी हैं। बंगाल के मूर्ति कलाकार अतुल पाल का डेरा बंगाली चौराहे पर है। दो महीने पहले आयोजक संगम सोलंकी (बाबू) और बिट्टू बागड़ी मूर्ति बुक करने पहुंचे थे।

एआई से संगम ने इंदौर के पांच हनुमान मंदिर का स्वरूप कलाकार को दे दिया और कहा कि हमें ऐसी मूर्ति चाहिए। काम जोखिमभरा था, लेकिन मूर्ति कलाकार ने काम शुरू कर दिया। पौने दो महीने की मेहनत के बाद पांच प्राचीन मंदिर गणपति बप्पा के साथ विराजित हो गए।

इन मंदिरों में सबसे पहले सीधे हाथ पर रणजीत बाबा, दास हनुमान, ऊपर सुभाष चौक के राम भक्त हनुमान। उलटे हाथ पर अलीजा सरकार और पितृ पर्वत के हनुमानजी शामिल हैं। मूर्ति 13 सितंबर की रात ही नंदलालपुर सब्जी मंडी ले आए।

हनुमानपथक के ढोल-ताशों से रात 12 बजे ध्वजारोहण किया गया। अगले दिन दर्शन के लिए इसे खोल दिया गया। इंदौर में पहली बार ऐसी मूर्ति दिख रही है, जिसमें मंगलकारी और मंगल मूर्ति एक साथ हैं।

यहा पर हर दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जैसे प्रतिदिन चलित भोजन प्रसादी वितरण, लक्की ड्रॉ और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम। आयोजकों की टीम में मनोरिथ पचौरी ,बंधन नवरवरिये, तनिष्क राजौरे,जानु भीलवारे का महत्वपूर्ण योगदान इस पंडाल में शामिल हैं।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विराजे ‘इंदौर चा चिंतामणि’
हवा बंगला रोड स्थित रिलैक्स गार्डन के पास गणेश उत्सव की धूम है। यहां ‘श्री राम भक्त मंडल’ द्वारा भव्य रूप से गणेशजी की स्थापना की गई है, जिन्हें ‘इंदौर चा चिंतामणि’ के नाम से जाना जाता है।

इस भव्य दरबार में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त बप्पा के दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं। आयोजक अमित जाट और अनिल जाट ने बताया कि पंडाल में हर दिन बच्चों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियां एवं सांस्कृतिक एक्टिविटी आयोजित की जा रही हैं, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

यहां प्रतिदिन महाआरती के बाद भक्तों को अलग-अलग प्रकार का विशेष प्रसाद वितरित किया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सभी सदस्य और क्षेत्रवासी जुटे हुए हैं।

सिंधी कॉलोनी में इस वर्ष गणेश उत्सव के दौरान भक्ति और भव्यता का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। यहां ‘जय शिव परिवार’ द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार गणेशजी की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी समिति ने भक्तों के लिए एक बेहद भव्य और अलौकिक आयोजन किया।

आयोजक दीपक बालचंदानी और कुणाल बालचंदानी ने बताया कि इस वर्ष लगभग 30,000 स्क्वेयर फीट की विशाल भूमि पर एक भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। इस पंडाल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को चारों धाम, खाटू श्यामजी और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक ही स्थान पर प्राप्त हो रहे हैं।

इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के पीछे लगभग 100 दोस्तों के एक ग्रुप की कड़ी मेहनत है। इस भव्य झांकी और पंडाल को तैयार करने के लिए युवाओं की इस टोली ने लगभग 3 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।

यहां प्रतिदिन सुबह से लेकर रात तक सैकड़ो श्रद्धालु बप्पा और अलौकिक झांकियों के दर्शन लाभ प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। हर दिन महाआरती के पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया जाता है।

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से हर्षित बालचंदानी, भानु बालचंदानी, भोला बालचंदानी, हितेश दियालानी, शक्ति सचदेव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।

शहर के जंगमपुरा क्षेत्र में गणेश उत्सव का एक ऐसा आयोजन हो रहा है जो पिछले 21 वर्षों से अपनी भव्यता और निरंतरता के लिए जाना जाता है। यहां अभिषेक राठौर सोनू राठौर और (आदेश महांकाल मित्र मंडल) द्वारा लगातार 21वें वर्ष भी गणेशजी की भव्य महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि भक्तों के मनोरंजन और उत्साह को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के आकर्षक खेलों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

इन खेलों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जिससे पूरा पंडाल दिनभर भक्ति और उत्सव के माहौल से भरा रहता है। आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए प्रतिदिन होने वाली इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सुंदर पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

आयोजक अभिषेक राठौर सोनू राठौर ने बताया कि 21 साल पहले छोटे स्तर पर शुरू किया गया यह आयोजन आज क्षेत्र के लोगों के सहयोग और बप्पा के आशीर्वाद से इतना भव्य रूप ले चुका है।

मालगंज के समीप जंगमपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में इस वर्ष भी ‘जंगमपुरा हनुमान मंदिर के राजा’ का गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां पिछले 32 वर्षों से लगातार गजाननजी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। मोहल्ले में उत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

मंदिर परिसर में प्रतिदिन गणपति महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है। विजय श्री ग्रुप के रोहित हतुनिया ने बताया कि 32 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है।

मोहल्लेवासियों के सहयोग और सहभागिता से गणेशोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और आपसी जुड़ाव का अवसर भी बनता है।

मानिकबाग क्षेत्र में इस वर्ष भी गणेश उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ‘संस्था शिव शक्ति पैनल’ द्वारा भव्य रूप से गणेशजी की स्थापना की गई है, जिन्हें क्षेत्र में ‘मानिक बाग के राजा’ के नाम से जाना जाता है।

संस्था पिछले 15 वर्षों से लगातार यहां बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर सेवा कार्य कर रही है। उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यहां प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं, जो बच्चों और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रहे हैं।

हर रोज शाम को होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जिसके उपरांत प्रसादी का वितरण किया जाता है।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्य बाबू खिच्ची, जितेंद्र खिच्ची, लोकेश खिच्ची, राहुल राठौर, चंद्रशेखर रावल और राधेश्याम बिंजवा प्रतिदिन अपनी समर्पित सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्र के समस्त नागरिक इस धार्मिक समागम में शामिल होकर दर्शन लाभ ले रहे हैं।

संबंधित समाचार

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

less than a minute ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

11 minutes ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

11 minutes ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

30 minutes ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

35 minutes ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

38 minutes ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 1 hour ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 1 hour ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 1 hour ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 1 hour ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 1 hour ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 1 hour ago
मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
Top News

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

about 1 hour ago
छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी
Top News

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

about 2 hours ago
आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित
Top News

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

about 2 hours ago
लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा
Top News

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

about 2 hours ago
सपने पूरे करना हमारा दायित्व है
Top News

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!