देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत: पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी और राहुल गांधी की टीम के बीच हुई नोकझोंक अब राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बन गई है।
कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस घटनाक्रम को लेकर DCP नरेंद्र रावत के रवैये पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व मंत्री वर्मा ने विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारी को यह समझना चाहिए कि सरकारें स्थायी नहीं होतीं।
उन्होंने तंज करते हुए कहा, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे इंदौर।”
मंच पर चढ़कर पूछने लगे, इतने लोग कैसे आ रहे हैं?
सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी मंच पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों की संख्या को लेकर सवाल किए।
उन्होंने राहुल गांधी की टीम के साथ कथित नोकझोंक पर भी आपत्ति जताई।
तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है, राहुल गांधी का कार्यक्रम है
अपने बयान में वर्मा ने अधिकारी के लिए तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है, राहुल गांधी का कार्यक्रम है।
यह बयान सामने आने के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
कई सिंघम आए और चले गए
वर्मा ने अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदौर में इससे पहले भी कई अधिकारी आए और चले गए।
उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को अपनी पदस्थापना को स्थायी नहीं समझना चाहिए और सरकारें बदलती रहती हैं।
उनका बयान पुलिस प्रशासन और कांग्रेस के बीच कार्यक्रम के दौरान कथित मतभेद को राजनीतिक मुद्दा बनाने की दिशा में देखा जा रहा है।
क्या था पूरा विवाद?
राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सुरक्षा और आयोजन व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं राहुल गांधी की टीम के बीच कथित नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।
अब बयानबाजी पर टिकी नजर
एक ओर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है।
संबंधित समाचार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

वीडियो देखिये, नम आंखों से दी गई टीआई को अंतिम विदाई:नवागत एसपी ने दिया कंधा; तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, अवैध शराब तस्करी के ट्रक ने ली जांबाज थाना प्रभारी की जान

8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत का मामला:प्रेमी पर FIR; जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे

RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुरू:संघ प्रमुख समेत 408 पदाधिकारी जुटे; संगठन विस्तार से नशामुक्ति तक पर चर्चा

वीडियो देखिये, टीआई की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:बोले- शराब माफिया के सामने कानून व्यवस्था की मौत; तस्करों को किसका संरक्षण, केवल बयान और कार्रवाई के दावों से काम नहीं चलेगा, शराब तस्करी नेटवर्क की निष्पक्ष जांच हो

शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला:इलाज के दौरान मौत; इंदौर-बैतूल हाईवे पर आधी रात को हुई वारदात, डिवाइडर पर ट्रक चढ़ाकर भागा चालक

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!