सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज: मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीलगंगा चौराहे से नानाखेड़ा चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
आगामी योजनाओं की जानकारी दी
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों ने मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी विकास कार्यों में सहयोग देने वाले नागरिकों का आभार जताया।
लोगों ने खुद पीछे हटाए मकान और मंदिर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए कई नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने मकान पीछे किए हैं। कुछ मंदिरों को भी लोगों ने अपनी इच्छा से पीछे हटाया है।
उन्होंने इसे उज्जैन की परंपरा और सिंहस्थ की तैयारियों में समाज की भागीदारी का उदाहरण बताया।
एलिवेटेड ब्रिज से जुड़ेगा मार्ग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
नीलगंगा चौराहे से नानाखेड़ा बस स्टैंड को जोड़ने वाले इस मार्ग के आगे एलिवेटेड ब्रिज से जुड़ने की योजना है। सड़क चौड़ी होने से यातायात दबाव कम होने और पुराने तथा नए शहर के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।
इस साल 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन में तेजी आई है। उनके अनुसार, वर्ष 2022-23 तक उज्जैन में करीब 60 से 70 लाख श्रद्धालु आते थे, जबकि पिछले साल यह संख्या 8 करोड़ से अधिक रही।
मुख्यमंत्री ने अनुमान जताया कि इस साल उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या 12 करोड़ से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि उज्जैन और इंदौर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
जैन मंदिर में दर्शन-पूजन, उपाश्रय भवन का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माधवनगर स्थित श्री जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंचकर भगवान शीतलनाथ स्वामी के दर्शन-पूजन किए।
इसके बाद उन्होंने नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर के विचार त्याग, संयम, अहिंसा और करुणा का संदेश देते हैं।
प्रस्तावित नवीन भवन में ‘तीन धाम, एक मुकाम’ की अवधारणा के तहत मणिभद्र भगवान का मंदिर और ई-लाइब्रेरी विकसित करने की योजना है।
कार्यक्रम में सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सभापति कलावती यादव सहित जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!