मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा: परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल में विवाद और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी मरीज के परिजन के साथ मारपीट का खुलासा होता है तो कभी डॉक्टरों के साथ विवाद की स्थिति बन जाती है। शनिवार रात फिर ऐसा ही विवाद हुआ।
ओआर-1 में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजन ने सर्जरी विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर से विवाद करते हुए हाथापाई कर दी। घटना के बाद अस्पताल में कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही और डॉक्टरों ने काम रोककर सुरक्षा की मांग की।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 9.15 बजे ओआर-1 में एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और वहां डॉक्टरों से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान सर्जरी विभाग के फर्स्ट ईयर के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हाथापाई की गई।
विवाद की सूचना मिलने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने आक्रोशित परिजन को वहां से बाहर किया। इसके बाद संयोगितागंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
इधर हाथापाई की जानकारी मिलते ही अन्य रेजिडेंट डॉक्टर मौके पर पहुंचे। घटना के विरोध में डॉक्टर कुछ समय के लिए काम छोड़कर बाहर आ गए। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इससे अस्पताल परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 9.15 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी में मरीज की मौत के बाद परिजन और डॉक्टरों के बीच विवाद का खुलासा हुआ है। फिलहाल दोनों पक्ष सामने नही आए हैं। शिकायत मिलने के बाद घटनाक्रम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!