खबर
Top News

शहर का बड़ा गणपति: जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 4:54 pm
शेयर करें:
शहर का बड़ा गणपति

आस्था, शिल्प और स्वप्न की गाथा

स्वप्न से साकार 25 फीट का दिव्य रूप: इंदौर के बड़ा गणपति में आस्था, कला और परंपरा का अद्भुत संगम

सवा मन घी, 15 दिन की साधना और रत्नों की चमक: जानिए एशिया की सबसे अनोखी गणेश प्रतिमा की गाथा

काशी-अयोध्या की माटी से गढ़ा रूप: इंदौर के ‘विघ्नहर्ता’ जहां सिर्फ दर्शन से मिटती हैं मन की चिंताएं

अष्टधातु, शास्त्र-शस्त्र और अटूट विश्वास: सवा सौ साल से इंदौर की धड़कन बना बड़ा गणपति मंदिर

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की पहचान सिर्फ उसकी स्वच्छता या स्वाद की गलियों तक सीमित नहीं है। शहर के दिल पश्चिमी इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे पर बसा यह मंदिर सवा सौ साल से यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।

चार फीट ऊंचे चबूतरे पर विराजित 25 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी यह प्रतिमा सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्प परंपरा का भी अद्भुत नमूना है।

एक स्वप्न, जिसने रूप ले लिया... सन् 1901 की बात है। उज्जयिनी से जुड़े गणेश भक्त स्व. पं. नारायण दाधीच को स्वप्न में भगवान गणेश ने एक विशाल और भव्य रूप में दर्शन दिए।

इस स्वप्न ने उनके मन में ऐसी तड़प जगाई कि उन्होंने इसे साकार करने का संकल्प ले लिया। करीब तीन साल की मेहनत के बाद 17 जनवरी 1901 को यह दिव्य प्रतिमा बनकर तैयार हुई। दाधीच परिवार की अगली पीढ़ियां इस विरासत को पूरी निष्ठा से संभाल रही हैं।

तीर्थों की मिट्टी, रत्नों की चमक... इस प्रतिमा के निर्माण में साधारण सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ। काशी, अवंतिका, अयोध्या और मथुरा जैसे तीर्थों के जल के साथ-साथ गौशाला, घुड़साल और हाथीखाने की मिट्टी मिलाई गई।

कान, हाथ और सूंड तांबे से बने हैं, पैरों के आधार में लोहे के सरिए हैं, जबकि मुखमंडल सोने-चांदी और अष्टधातु से सजाया गया है। गढ़ाव में ईंट, बालू, चूना और मेथी के दानों का पारंपरिक मसाला इस्तेमाल हुआ, और स्वरूप में हीरा, पन्ना, पुखराज, मोती व माणिक जैसे रत्न जड़े गए हैं।

मूर्ति का एक हाथ लड्डू थामे है, दूसरे में ज्ञान के प्रतीक शास्त्र और धर्म-रक्षा के प्रतीक शस्त्र हैं, जबकि अभय मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद देता यह स्वरूप मन में असीम शांति भर देता है।

15 दिन की साधना, सवा मन घी का चोला... साल में चार प्रमुख मौकों पर, गणेश चतुर्थी, करवा चौथ, तिल चतुर्थी और नए साल पर, भगवान का विशेष श्रृंगार होता है। 11 आचार्यों और ब्राह्मणों द्वारा एक चोला चढ़ाने में पूरे 15 दिन लगते हैं, जिसमें करीब सवा मन (14 किलो) शुद्ध घी और 25 किलो सिंदूर इस्तेमाल होता है।

साधना पूरी होने पर जब गणपति का नया स्वरूप भक्तों के सामने आता है, तो पूरा मंदिर परिसर जय गणेश के जयकारों से गूंज उठता है।

हर मुराद पूरी करते हैं विघ्नहर्ता
मान्यता है कि खजराना गणेश के दर्शन के लिए आने वाले भक्त की यात्रा बड़ा गणपति के बिना अधूरी मानी जाती है। मंदिर के बाहर पीढ़ियों से लड्डू प्रसाद बेच रहे दुकानदार बताते हैं कि यहां अर्जी लगाने वाले किसी भक्त की मुराद खाली नहीं जाती।

आम दिनों में बुधवार को ही 50 किलो से ज्यादा लड्डू-मोदक का भोग चढ़ता है, जबकि गणेशोत्सव और नए साल पर यह आंकड़ा क्विंटलों में पहुंच जाता है। विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए जहां यह मंदिर अष्टधातु शिल्प का आश्चर्य है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए यह वह द्वार है जहां सिर झुकाते ही मन की चिंताएं मिट जाती हैं।

संबंधित समाचार

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

9 minutes ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

10 minutes ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

15 minutes ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

26 minutes ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

31 minutes ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

36 minutes ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

38 minutes ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 1 hour ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 1 hour ago
मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
Top News

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

about 1 hour ago
छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी
Top News

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

about 1 hour ago
आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित
Top News

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

about 1 hour ago
लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा
Top News

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

about 1 hour ago
सपने पूरे करना हमारा दायित्व है
Top News

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

about 2 hours ago
भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला
Top News

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

about 2 hours ago
लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश
Top News

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

about 2 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट
Top News

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!