आरएसएस का शाखा संगम: लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ‘शाखा संगम’ और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच संगठनात्मक जिलों से करीब 30 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
कार्यक्रम में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद हैं। संघ की ओर से इसे शताब्दी वर्ष के प्रमुख आयोजनों में शामिल किया गया है।
शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन
लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से विभिन्न शारीरिक कार्यक्रमों, व्यायाम और योग का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ संघ गीत और घोष वादन भी कार्यक्रम का हिस्सा है।
संघ के मुताबिक, शाखा संगम के माध्यम से भोपाल विभाग में नियमित रूप से संचालित शाखाओं की गतिविधियों और उनके सामूहिक स्वरूप को समाज के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
पांच जिलों से स्वयंसेवकों की भागीदारी
कार्यक्रम में भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच संगठनात्मक जिलों से स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। आयोजन को संघ के शताब्दी वर्ष की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के दौरान सामाजिक संपर्क और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर भी जोर दिया जा रहा है।
सुबह से बैठकों में व्यस्त रहे दत्तात्रेय होसबाले
कार्यक्रम से पहले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भोपाल में अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लिया। E-8 अरेरा कॉलोनी स्थित समाज सेवा न्यास में उन्होंने संघ की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं।
इन बैठकों में शहर में संचालित श्रेणी मिलन की टोलियों और संघ विकास मंडली से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा केंद्रीय संस्थानों के छात्रों और प्राध्यापकों के साथ भी संवाद का कार्यक्रम रखा गया था।
कार्यक्रम के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
लाल परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के पहुंचने को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
संगम तिराहा, भारत टॉकीज, लिली तिराहा, जिंसी चौराहा, एमपी नगर और रोशनपुरा सहित कुछ इलाकों में वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से कार्यक्रम स्थल के आसपास अनावश्यक आवागमन से बचने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!