खबर
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस: फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 4:22 pm
शेयर करें:
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी स्टाम्प और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दर्ज एफआईआर के मामले में नया मोड़ सामने आया है। ग्राम मोड़ी, सुसनेर निवासी अनिल बोेहरा ने अेपने अधिवक्ता शुभम वर्मा के माध्यम से पुलिस कमिश्नर इंदौर को लिखित आवेदन देकर तुकोगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

आवेदन में बोहरा ने आरोप लगाया है कि फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि तुकोगंज पुलिस पर विजय भट्ट के प्रभाव और दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्टाम्प की तारीखों को लेकर उठाए सवाल... पुलिस कमिश्नर को दिए आवेदन में अनिल बोहरा ने तुकोगंज थाने के अपराध क्रमांक 509/2025 का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि मामले में इस्तेमाल किए गए स्टाम्प प्रथम दृष्टया कूटरचित हैं।

आवेदन के मुताबिक, सूचना के अधिकार के तहत जिला कोषालय इंदौर से प्राप्त जानकारी में स्टाम्प वेंडर को स्टाम्प जारी किए जाने की तारीख और संबंधित दस्तावेजों पर दर्ज तारीखों के बीच करीब एक साल का अंतर सामने आया है।

बोहरा का कहना है कि इस संबंध में उपलब्ध साक्ष्य रजिस्ट्री एडी द्वारा तुकोगंज थाना प्रभारी को भेजे गए थे, लेकिन उनके अनुसार पुलिस ने रजिस्ट्री लेने से इनकार कर दिया।

कमिश्नर के आदेश के बाद जांच का दावा... आवेदन में कहा गया है कि 15 अप्रैल 2026 को अनिल बोहरा ने साक्ष्यों की सूची के साथ पुलिस कमिश्नर इंदौर को शिकायत दी थी। इसके बाद कमिश्नर ने डीसीपी को जांच के निर्देश दिए और डीसीपी स्तर से आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मामला तुकोगंज थाना प्रभारी को भेजा गया।

बोहरा का आरोप है कि दस्तावेज थाना स्तर तक पहुंचने के बावजूद जिला कोषालय अधिकारियों और संबंधित स्टाम्प वेंडर के बयान दर्ज नहीं किए गए। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों की स्वतंत्र जांच भी नहीं कराई गई।

नलखेड़ा पुलिस को दस्तावेज सौंपने की मांग
अनिल बोहरा ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि अपराध क्रमांक 509/2025 में जब्त स्टाम्प और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जांच में साक्ष्य सही पाए जाने पर मामले में खात्मे की कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने तुकोगंज थाने में जब्त फर्जी बताए जा रहे दस्तावेजों की मूल प्रतियां नलखेड़ा थाने के अपराध क्रमांक 299/2026 की जांच के लिए भेजने की मांग की है, ताकि मामले में फरार बताए जा रहे आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

संबंधित समाचार

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

2 minutes ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

5 minutes ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

14 minutes ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

17 minutes ago
मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
Top News

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

33 minutes ago
छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी
Top News

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

about 1 hour ago
आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित
Top News

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

about 1 hour ago
लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा
Top News

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

about 1 hour ago
सपने पूरे करना हमारा दायित्व है
Top News

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

about 1 hour ago
भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला
Top News

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

about 1 hour ago
लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश
Top News

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट
Top News

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन  के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

about 2 hours ago
जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी
Top News

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

about 2 hours ago
गणपति पंडाल के पास करंट का कहर
Top News

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

about 2 hours ago
नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर
Top News

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!