फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW: 3 युवकों की मौत; एक गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
शहर के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 75 फीट नीचे जा गिरी।
हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। चारों युवकों की उम्र 17 से 23 साल के बीच बताई गई है।
फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी BMW
पुलिस के मुताबिक, BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के चलते चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया।
इसके बाद कार डिवाइडर से टकराई और फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
तीन युवकों की मौत, एक का इलाज जारी
मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), आदित्य जकसानिया (19) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान आदित्य ओसवाल (23) के रूप में हुई है।
हादसे के बाद चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। आदित्य ओसवाल का अस्पताल में इलाज जारी है।
छात्र थे चारों
पुलिस के अनुसार, चारों छात्र थे। शनाय, आदित्य और धैर्य मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। शनाय मूल रूप से अहमदाबाद का रहने वाला था और मुंबई में पीजी में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में क्षतिग्रस्त BMW उसके परिवार की बताई गई है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सैंपल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त BMW की जांच की और जरूरी सैंपल जुटाए।
पुलिस हादसे की परिस्थितियों, वाहन की रफ्तार और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
करीब 10.58 किलोमीटर लंबा है कोस्टल रोड
मुंबई कोस्टल रोड करीब 10.58 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड मार्ग है। यह दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है। हादसे के संदर्भ में वाहन की वास्तविक रफ्तार जांच का अहम हिस्सा है।
पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि BMW दुर्घटना के समय कितनी गति से चल रही थी।
संबंधित समाचार

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!