खबर
Top News

शिप्रा आरती पर घमासान: पुलिस बल प्रयोग के विरोध में जल सत्याग्रह; 11 साल की परंपरा और नई व्यवस्था आमने-सामने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 11:49 pm
शेयर करें:
शिप्रा आरती पर घमासान

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शिप्रा आरती के आयोजन को लेकर उज्जैन में प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के बीच विवाद अब विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया है। रामघाट पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में पंडा समिति ने शनिवार शाम से शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। विवाद की जड़ 11 साल से चली आ रही आरती परंपरा और महाकाल मंदिर समिति की ओर से नई व्यवस्था के तहत आरती शुरू करने को लेकर है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी व्यवस्था सही बता रहे हैं, जबकि प्रशासन विवाद का समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।

11 साल से पंडा समिति करा रही आरती
पंडा समिति के मुताबिक रामघाट पर वर्ष 2015 से शाम करीब 6:30 बजे शिप्रा आरती आयोजित की जा रही है। समय के साथ आरती के स्वरूप को भी भव्य बनाया गया। समिति का कहना है कि इतने वर्षों से चली आ रही परंपरा को अचानक बदलकर आरती की जिम्मेदारी महाकाल मंदिर समिति को देना पुरोहितों को आयोजन से बाहर करने जैसा है।

5 अगस्त को शुरू हुआ नया विवाद
पंडा समिति के अनुसार 5 अगस्त को महाकाल मंदिर समिति ने महाकाल थाना और प्रशासन को पत्र भेजकर शिप्रा आरती के लिए सुरक्षा और जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे मंदिर समिति के बटुक रामघाट पहुंचे।

पंडा समिति के लोगों ने उन्हें आरती करने से रोक दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना रहा। बाद में मंदिर समिति के बटुकों ने रामघाट पर दूसरी जगह आरती की।

7 अगस्त को पुलिस बल प्रयोग से बढ़ा विवाद
7 अगस्त को एक बार फिर महाकाल मंदिर समिति के बटुक रामघाट पहुंचे तो पंडा समिति ने उन्हें आरती करने से रोक दिया। मौके पर पुलिस बल के साथ दो एसडीएम पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी।

इसके बाद पुलिस ने पंडा समिति के पुजारियों को हल्के बल प्रयोग के जरिए वहां से हटाया और महाकाल मंदिर समिति के बटुकों से दूसरी जगह आरती कराई। इसी कार्रवाई के विरोध में पंडा समिति ने जल सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया।

पंडा समिति बोली- 11 साल की परंपरा नहीं छोड़ेंगे
पंडा समिति के राजेश त्रिवेदी का कहना है कि तीर्थ पुरोहित वर्ष 2015 से लगातार शिप्रा आरती कराते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की परंपरा और व्यवस्था को अचानक बदलना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

समिति का कहना है कि पुरोहित अपनी परंपरा के अनुसार आरती कराएंगे और महाकाल मंदिर समिति को इसके आयोजन की जिम्मेदारी नहीं लेने देंगे। समिति ने प्रशासन से दोनों पक्षों को अपनी-अपनी व्यवस्था के अनुसार काम करने देने की मांग की है।

प्रशासन बोला- सभी को साथ लेकर चलने का प्रस्ताव था
एसडीएम एलएन गर्ग के मुताबिक प्रशासन की ओर से पंडा समिति के पुरोहितों को महाकाल मंदिर समिति के बटुकों के साथ मिलकर आरती करने का प्रस्ताव दिया गया था। दोनों पक्षों को साथ लेकर आयोजन करने की कोशिश की गई, लेकिन पुरोहित इसके लिए तैयार नहीं हुए।

प्रशासन के मुताबिक अब शिप्रा आरती महाकाल मंदिर समिति की ओर से रोजाना कराई जाएगी। शनिवार शाम भी रामघाट पर आरती आयोजित की गई।

सिंहस्थ के मद्देनजर भव्य आरती की तैयारी
एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आएंगे। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को हरिद्वार की तर्ज पर भव्य शिप्रा आरती का अनुभव देना है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में किसी को हटाने या रोकने का उद्देश्य नहीं है।

स्मार्ट सिटी ने भी निकाला टेंडर
इसी बीच शिप्रा आरती को बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में विकसित करने की तैयारी भी चल रही है। उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ‘उज्जैन में मां शिप्रा आरती का आयोजन’ नाम से टेंडर जारी किया है।

योजना के तहत निजी एजेंसी के माध्यम से आरती के आयोजन, प्रबंधन, ब्रांडिंग और डिजिटल प्रचार-प्रसार की व्यवस्था प्रस्तावित है। स्मार्ट सिटी के सीईओ संदीप शिवा के मुताबिक चयनित एजेंसी पीपीपी मॉडल के तहत यूनिटी मॉल के पीछे स्थित शिप्रा घाट पर दैनिक और विशेष आरती का आयोजन करेगी।

आरती से आगे बढ़ा मामला, अब अधिकार और परंपरा का सवाल
शिप्रा आरती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब केवल आयोजन की व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है। एक ओर 11 साल पुरानी तीर्थ पुरोहितों की परंपरा है, तो दूसरी ओर सिंहस्थ को देखते हुए प्रशासन की ओर से आरती को नए और बड़े स्वरूप में आयोजित करने की तैयारी है।

फिलहाल जल सत्याग्रह के साथ विवाद और गहरा गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन पुरानी परंपरा और नई व्यवस्था के बीच ऐसा रास्ता कैसे निकालता है, जिससे शिप्रा आरती भी जारी रहे और तीर्थ पुरोहितों की आपत्ति का समाधान भी हो सके।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 14 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 14 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 14 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 14 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 14 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 14 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 14 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 14 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 14 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 14 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 14 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 15 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 15 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 15 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!