जल संसाधन मंत्री पहुंचे कॉलेज: छात्र जीवन की यादें हुईं ताजा; पुरानी स्मृतियों से हुए भावुक, भूमि को किया नमन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट बुधवार को नए शिक्षा सत्र के अवसर पर इंदौर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचे। यह अवसर उनके लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय रहा, क्योंकि इसी महाविद्यालय से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। वर्षों बाद अपनी शिक्षास्थली में प्रवेश करते ही उनके छात्र जीवन की अनेक स्मृतियाँ ताजा हो उठीं।
महाविद्यालय परिसर में पहुंचते ही मंत्री सिलावट ने शिक्षा के इस मंदिर की चौखट पर साष्टांग दंडवत प्रणाम कर अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। उनका यह आत्मीय और भावनात्मक भाव वहां उपस्थित प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा अधिकारियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभी ने इस क्षण को शिक्षा, संस्कार और गुरुजनों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बताया।
इसी महाविद्यालय से शुरू हुआ था सार्वजनिक जीवन का सफर
मंत्री सिलावट का इस महाविद्यालय से गहरा और आत्मीय जुड़ाव रहा है। छात्र जीवन के दौरान वे इसी वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में भी नेतृत्व किया। छात्र राजनीति के माध्यम से उन्होंने अपने सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, जिसने आगे चलकर उन्हें जनसेवा के व्यापक दायित्वों तक पहुंचाया।
महाविद्यालय के भ्रमण के दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण पाठशाला होते हैं।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने महाविद्यालय परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ममता चंद्रशेखर रायकवार, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. एस.एस. भाटिया, प्रो. सुनीता शर्मा, डॉ. एस.एस. ठाकुर, डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. ज्योति तनेजा, डॉ. संगीता मेहता, डॉ प्रगति भोकरदनकर, डॉ. विमलेश पटेल, डॉ. सुनीता मालवीय, डॉ. रेनू सिन्हा, डॉ. श्रद्धा मालवीय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
सोशल मीडिया पर साझा की भावनाएं
अपने महाविद्यालय प्रवास के बाद मंत्री सिलावट ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए लिखा आज अपनी छात्र जीवन की स्मृतियों से जुड़ी पावन शिक्षास्थली अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पहुँचकर मन भावुक हो उठा। इस परिसर में प्रवेश करने से पूर्व श्रद्धापूर्वक इसकी धरती को नमन कर उन गुरुओं, संस्कारों और स्मृतियों को स्मरण किया, जिन्होंने जीवन की दिशा और दृष्टि प्रदान की।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!