खबर
Top News

वीडियो देखिये, महामंडलेश्वर पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला का दावा: यौन शोषण, धमकी और आश्रम की गतिविधियों को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 2:37 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज कराने वाली मुंबई की महिला ने अब मामले को दबाने के लिए 15 लाख रुपये देने का ऑफर मिलने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, इंद्रदेव की ओर से एक महिला ने उससे संपर्क कर FIR वापस लेने और मामला खत्म करने के बदले 15 लाख रुपये देने की बात कही।

पीड़िता का दावा है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। उसने साफ कहा है कि वह किसी समझौते के लिए तैयार नहीं है और कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।

महिला ने बातचीत में इंद्रदेव महाराज पर धार्मिक प्रवचनों और आध्यात्मिक प्रभाव का इस्तेमाल कर महिलाओं को अपने करीब लाने के आरोप लगाए।

उसका दावा है कि महाराज खुद को भगवान का रूप बताते थे और अपनी पूजा करने से मोक्ष मिलने जैसी बातें कहते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके प्रभाव में कई महिलाएं आईं, लेकिन सामाजिक बदनामी और पारिवारिक दबाव के कारण वे शिकायत करने से बचती रहीं।

30 लाख रुपये देकर पद हासिल करने का आरोप
पीड़िता ने इंद्रदेव महाराज की पहचान और महामंडलेश्वर पद को लेकर भी सवाल उठाए हैं। महिला का दावा है कि उनका वास्तविक नाम रामपाल जाट है और उन्होंने महामंडलेश्वर की उपाधि हासिल करने के लिए 30 लाख रुपये दिए थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि इंद्रदेव ने न तो विधिवत साधु बनने की दीक्षा ली और न ही धार्मिक शिक्षा प्राप्त की। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सेवा के नाम पर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाने का आरोप
महिला के अनुसार, इंद्रदेव सत्संग के लिए जिस स्थान पर जाते थे, वहां किसी भक्त के घर ठहरने की व्यवस्था कराते थे। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की महिलाओं और बेटियों को सेवा के नाम पर अपने पास बुलाया जाता था और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता था। विरोध करने पर महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बताया कि उसने पति की शराबखोरी और मारपीट की परेशानी इंद्रदेव को बताई थी। आरोप है कि इस पर उन्होंने पति को छोड़ने और आश्रम से जुड़े रहने की सलाह दी थी। महिला का कहना है कि उस समय वह उनकी बातों और प्रवचनों पर भरोसा करती थी, इसलिए अपनी बेटियों के साथ सत्संग और आश्रम जाने लगी।

2023 में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई थी महिला
महिला के मुताबिक, वर्ष 2023 में फेसबुक पर इंद्रदेव का वीडियो देखने के बाद वह उनके प्रवचनों से प्रभावित हुई। इसके बाद यूट्यूब पर उनके वीडियो देखने लगी।

मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में सत्संग के दौरान वह अपनी दोनों बेटियों के साथ उनसे मिली और दीक्षा ली। 26 मई 2023 को वह बेटियों के साथ वृंदावन आश्रम भी पहुंची थी, जहां इंद्रदेव मौजूद नहीं थे। महिला का दावा है कि वह दो दिन तक उनके इंतजार में आश्रम में रुकी और फिर मुंबई लौट गई।

आश्रम बुलाकर अनुचित व्यवहार का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि 8 दिसंबर 2023 को इंद्रदेव नवी मुंबई आए थे, जहां वह अपनी बेटियों के साथ उनसे मिलने पहुंची। उसने अपनी पारिवारिक परेशानियां भी साझा कीं। इसके बाद 4 नवंबर 2025 को बातचीत के लिए उसे आश्रम बुलाया गया।

महिला का आरोप है कि वहां पहले उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और फिर जबरदस्ती की गई। उसने बताया कि कई महीनों तक वह इस घटना को लेकर असमंजस में रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

बेटी को कमरे में ले जाने का भी दावा
पीड़िता ने जून 2024 की एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इंद्रदेव ने उसकी नौ साल की बेटी को अपने पास बुलाया और उसे आश्रम की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए।

महिला के मुताबिक, करीब 20 मिनट बाद बच्ची को नीचे भेजा गया। उसने इस घटना को लेकर भी गंभीर आशंका जताई है। इस आरोप की जांच और तथ्यों की पुष्टि पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होगी।

धमकी देने और जान का खतरा होने की आशंका
महिला का कहना है कि FIR से पहले उसने इंद्रदेव को अपनी गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि इस पर उन्होंने उसके पति और बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

महिला ने 17 जून 2026 को हुई आखिरी फोन बातचीत और कथित धमकी से जुड़े मैसेज व रिकॉर्डिंग अपने पास होने का दावा किया है। उसने यह आशंका भी जताई कि शिकायत के बाद उसकी जान को खतरा हो सकता है और सड़क हादसे के जरिए उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

आश्रम के आर्थिक लेन-देन पर भी सवाल
महिला ने वृंदावन आश्रम के संचालन और आर्थिक लेन-देन को लेकर भी आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि बुजुर्गों को आश्रम में रहने, अलग कुटिया और देखभाल की सुविधा देने का भरोसा दिलाकर नकद रकम ली जाती है। उसने आरोप लगाया कि बाद में ऐसे लोगों को आश्रम से बाहर कर दिया जाता है और ऑनलाइन भुगतान के बजाय नकद लेन-देन पर जोर दिया जाता है।

महिला ने आश्रम के कामकाज में इंद्रदेव के परिजनों की भूमिका का भी उल्लेख किया है। उसका दावा है कि उनके भतीजे गगन शर्मा सहित परिवार के अन्य लोगों को आश्रम की गतिविधियों और वहां रहने वाले लोगों की जानकारी रहती है।


संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

32 minutes ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

40 minutes ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 1 hour ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!