वीडियो देखिये, बच्ची लेने पहुंची पत्नी की बहन से थाने में मारपीट: पति समेत तीन रिश्तेदारों पर मामला दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का मामला थाने पहुंच गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, देवर और जेठ के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। घटना 17 जून की रात की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार फरियादिया इशिका चौरेसिया निवासी वैकुंठेश विहार, बाणगंगा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह निजी नौकरी करती है। 17 जून की रात करीब 8 बजे उसने अपने पति दीपेश चौरेसिया से घर बदलने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। शिकायत के मुताबिक पति ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और मार पीट कर बोला जा अपनी मां के घर कहकर घर से निकाल दिया था।
फरियादिया ने आरोप लगाया कि बाद में वह अपनी नौ माह की बच्ची को लेने के लिए अपनी बहन माही के साथ ससुराल पहुंची तो विवाद बच्ची देने से इनकार कर दिया जब थाने शिकायत करने पहुंचे तो थाना परिसर में ही पति दीपेश चौरेसिया, देवर लक्की चौरेसिया और जेठ दीपक चौरेसिया ने मिलकर उसके साथ मार पीट की और छोटी बहन माही के बीच बचाव करने पर उसका गला पकड़ कर बुरी तरह मारा गया एवं माही के साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
आरोप है कि मारपीट के दौरान माही का गला भी दबाया गया और थाने में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी गई। शिकायत में कहा गया है कि घटना को माही तथा फरियादिया की मित्र कनक पवार सहित अन्य लोगों ने भी देखा।
घटना के बाद पीड़िता एरोड्रम थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दीपेश चौरेसिया, लक्की चौरेसिया और दीपक चौरेसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे

देखिये वीडियो, ठेलों की जब्ती पर संग्राम:नेता प्रतिपक्ष की निगम को चेतावनी; ठेले वापस करो, वरना अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे

शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:दो की मौत; तीसरा साथी गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा:बेटे के सामने पिता को तेज रफ्तार कार ने कुचला; मौके पर मौत, चार युवक घायल

शहर की इस कॉलोनी पर कभी भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर:71 मकानों में रह रहे 80 से ज्यादा परिवारों को बेदखली के नोटिस; कोर्ट से राहत की उम्मीद में रहवासी

देसी शराब पीने के बाद दो की मौत:सरकारी दुकान से खरीदकर लाए थे; उल्टी और आंखों में जलन के बाद बिगड़ी तबीयत

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी:म्यूल खातों से हुआ खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़:मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!