ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा: जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
बुधनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, करीब दो लाख रुपये की उधारी, ब्याज और फसल में हिस्सेदारी से छुटकारा पाने के लिए जगदीश भिलाला ने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर राकेश मीणा, उनकी पत्नी राधा और बेटे अश्विन की हत्या कर दी। आरोपियों ने आधी रात बातचीत के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया और कुल्हाड़ी से तीनों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के आधार पर 36 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कर्ज के बदले फसल में हिस्सेदारी बनी विवाद की जड़
पुलिस जांच में सामने आया कि जगदीश ने राकेश मीणा से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। रकम ब्याज सहित लौटानी थी। कर्ज चुकाने तक जगदीश की फसल में भी राकेश की हिस्सेदारी तय थी। इसी आर्थिक दबाव से बचने के लिए जगदीश ने राकेश की हत्या की योजना बनाई और अनिल भिलाला को पैसों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया।
आधी रात घर में घुसकर तीनों को मार डाला
16 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दोनों आरोपी राकेश के घर पहुंचे। बातचीत के बहाने दरवाजा खुलवाकर भीतर घुसे और कुल्हाड़ी से राकेश, उनकी पत्नी राधा और बेटे अश्विन के सिर पर वार किए। तीनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने राकेश का मोबाइल टॉयलेट में डालकर पानी बहा दिया, ताकि उसमें मौजूद संभावित साक्ष्य नष्ट हो जाएं।
फॉरेंसिक जांच से मिला सुराग, दोनों आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा, थाना प्रभारी सुनील ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने जांच की निगरानी की। फॉरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस ने जगदीश पिता अकलसिंह भिलाला (40), निवासी यारनगर और अनिल पिता अमनसिंह भिलाला (20), निवासी खांडाबड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई। पुलिस अब साजिश और साक्ष्य मिटाने से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!