न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली: तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अखबार की आड़ में वसूली का नेटवर्क चलाने वाली मोनिका सूर्यवंशी के बैंक खातों में पिछले 3 साल के दौरान करीब 4 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में यह खुलासा हुआ है।
मोनिका बहन नेहा के साथ 3 फर्जी कॉल सेंटर चला रही थी। यहां काम करने वाली 35 लड़कियां 8 राज्यों के करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों को फोन करती थीं। उनसे अखबार में विज्ञापन छपवाने के नाम पर पैसे मांगे जाते थे। नहीं देने पर पंचायत में भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ी की खबर छापने की धमकी दी जाती थी। जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है।
नागपुर ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को भोपाल के हर्षवर्धन नगर, निशातपुरा और एमपी नगर जोन-1 स्थित तीन ठिकानों पर छापा मारा। यहां से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
54 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और सरपंचों व पंचायत सचिवों के मोबाइल नंबर दर्ज 618 रजिस्टर जब्त किए। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी है। बैंक खातों और कॉल रिकॉर्ड के साथ रजिस्टरों की जांच कर वसूली से जुड़े लोगों और लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इन्हें 21 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब वसूली के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!