वीडियो देखिये, दौसा बस हादसे में शहर के वरिष्ठ पत्रकार की धर्मपत्नी लापता: बस का शीशा तोड़कर पति को लोगों ने बचाया; तलाश में जुटा पूरा परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/दौसा।
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद इंदौर की रहने वाली निर्मला गुप्ता अब भी लापता हैं। हादसे के समय वह अपने पति चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ ऋषिकेश से इंदौर लौट रही स्लीपर बस में सवार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर चंद्रप्रकाश गुप्ता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन निर्मला गुप्ता बस के अंदर ही रह गईं। इसके बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
जानकारी के अनुसार निर्मला गुप्ता अपने पति के साथ चारधाम यात्रा से लौट रही थीं। परिवार की उनसे हादसे से एक दिन पहले ही बातचीत हुई थी। बुधवार को उनके इंदौर पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
पूरा परिवार तलाश में जुटा
निर्मला गुप्ता के लापता होने के बाद पूरा परिवार उनकी तलाश में जुट गया है। परिवार के अनुसार उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी ग्वालियर में डॉक्टर हैं, जबकि छोटी बेटी सागर में एडीएम (अपर जिला दंडाधिकारी) के पद पर पदस्थ हैं। उनके दामाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) हैं और बेटा बेंगलुरु स्थित होंडा कंपनी में कार्यरत है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन लगातार प्रशासन और अस्पतालों से संपर्क कर रहे हैं।
ऋषिकेश से इंदौर आ रही थी बस
मंगलवार देर रात राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यह भीषण हादसा हुआ। ऋषिकेश से इंदौर आ रही स्लीपर बस कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट के पास आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। बस तेज रफ्तार में थी और ट्रेलर से टकराने के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
8 यात्रियों की मौत, 21 घायल
इस दर्दनाक हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार दौसा जिला अस्पताल में किया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने शीशे तोड़कर कई यात्रियों को बाहर निकाला, लेकिन कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।
फिलहाल प्रशासन और पुलिस हादसे की जांच के साथ-साथ लापता यात्रियों की तलाश में जुटी हुई है। निर्मला गुप्ता का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!