पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या: सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
शराब के नशे में पति द्वारा रोजाना मारपीट और जान से मारने की धमकी से परेशान पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी।
सिर पर हथौड़े से किया वार
आरोप है कि महिला ने पहले सोते हुए पति के सिर पर हथौड़े से वार किया और इसके बाद गला दबाकर उसकी जान ले ली।
पुलिस ने आरोपी पत्नी सूरज बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट पर करता था काम
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संतोष डावर (45), पिता रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। वह इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों में फ्यूलिंग का काम करता था।
परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि संतोष को शराब पीने की आदत थी।
आरोप है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर लौटता और पत्नी व बच्चों के साथ विवाद एवं मारपीट करता था।
आज रात तुम सबको खत्म कर दूंगा
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, रविवार शाम संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद पत्नी सूरज बाई से उसका विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान संतोष ने पत्नी और बच्चों को जान से खत्म करने की धमकी दी। इसी के बाद महिला ने डर के कारण पति पर हमला करने का फैसला लिया।
सूरज बाई के मुताबिक, उसे आशंका थी कि पति के सोने के बाद उठकर वह दोबारा मारपीट कर सकता है। इसी डर के चलते उसने पति पर हमला कर दिया।
चार बेटियां घर में मौजूद थी
घटना के वक्त संतोष और सूरज बाई की चार बेटियां भी घर में मौजूद थीं और सो रही थीं।
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किस परिस्थिति में हुई और वारदात से पहले पति-पत्नी के बीच वास्तव में क्या हुआ था।
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!