पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव: बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

आधा दर्जन के कांच फोड़े, रहवासियों को जान से मारने की धमकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित राज नगर में बदमाशों का उपद्रव से रहवासी परेशान हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रविवार को पुलिस चौकी के आसपास एक-एक कर करीब आधा दर्जन कारों पर पथराव कर कांच फोड़ दिए।
दिनभर क्षेत्र में बदमाश आतंक मचाते रहे, लेकिन पुलिस बेखबर रही। शाम को जब विरोधस्वरूप रहवासी इकट्ठा हुए, तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
रहवासी किशनलाल गाडरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह रात में पानी पीने के लिए उठे थे। उसी दौरान बाहर से आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो स्कूटर पर सवार तीन युवक घरों के बाहर खड़ी कारों पर पथराव कर रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार (एमपी 09 सीएफ 6841) के कांच भी फोड़ दिए।
रहवासियों को धमकाया... कारों पर पथराव होते देख रहवासी बाहर निकले और आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि चुपचाप घर चले जाओ, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद बदमाश वहां से निकल गए।
पहले भी की थी पार्षद सहित अन्य की कारों में तोड़फोड़- राज नगर में इस तरह की वारदात पहली बार नहीं हुई।
कुछ माह पहले भी बदमाशों ने एक पूर्व पार्षद राजेश चौहान सहित करीब पांच लोगों की कारों के कांच फोड़ दिए थे। उस मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़कर चंदन नगर पुलिस को सौंपा था।
इसके बावजूद रविवार को फिर उसी इलाके में कारों पर पथराव की घटना ने पुलिस की गश्त और बदमाशों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का दावा कर रही है, लेकिन रहवासियों का सवाल है कि पहले की घटना में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के बाद भी बदमाशों के हौसले कैसे बढ़ गए और पुलिस चौकी के पास दोबारा ऐसी वारदात कैसे हो गई?
पुलिस की जांच से ही साफ होगा कि रविवार की घटना में पुराने बदमाश शामिल हैं या किसी नए गिरोह ने इलाके में आतंक फैलाना शुरू किया है।
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस इलाके में पुलिस चौकी मौजूद है, उसी के आसपास बदमाश बेखौफ होकर कारों पर पत्थर बरसाते रहे। रहवासियों के मुताबिक करीब आधा दर्जन कारों को नुकसान पहुंचा है, जबकि पुलिस के पास फिलहाल तीन कारों के कांच फूटने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब अलग-अलग गलियों और चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटा रही है।
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!