गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड: जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों के बीच हुए विवाद में एक युवती का नेकलेस टूट गया था।
आरोप है कि इसी बात से नाराज उसके बॉयफ्रेंड ने दूसरी युवती की एक्टिवा में आग लगवा दी।
नाबालिग सहित चार लोग गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती के घर की रेकी की और फिर रात के समय मौका देखकर उसके घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया।
युवतियों के विवाद के बाद रची साजिश
डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने घर के बाहर खड़ी अपनी एक्टिवा में आग लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता युवती का एक अन्य युवती से विवाद हुआ था।
बताया गया कि विवाद के दौरान दूसरी युवती के गले में पहना नेकलेस टूट गया था।
बॉयफ्रेंड ने लिया बदला
पुलिस जांच में सामने आया कि नेकलेस टूटने की बात से नाराज युवती के बॉयफ्रेंड राज ने बदला लेने की योजना बनाई।
आरोप है कि राज ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी के साथ मिलकर दो युवकों और एक नाबालिग से संपर्क किया।
इसके बाद शिकायतकर्ता युवती की गाड़ी को निशाना बनाने की योजना तैयार की गई।
पहले की रेकी, फिर रात में आगजनी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात से पहले युवती के घर और आसपास के इलाके की रेकी की।
इसके बाद रात में मौका देखकर घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में आग लगा दी गई।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंचकर एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी पर पहले से केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे राज का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
उसके खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पहले से प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
संबंधित समाचार

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!