वीडियो देखिये, सपा सांसद ने दिया ऐसा बयान: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग; राम मंदिर ट्रस्ट पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मामले की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि देशभर के करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह मामला अब राष्ट्रव्यापी हो गया है। यह सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत एक स्वतंत्र टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि जांच को निष्पक्ष बनाना था तो राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल निलंबित कर उसके सभी पदाधिकारियों को पद से हटाया जाना चाहिए था। उनके अनुसार ऐसा होता तो विशेष जांच दल (SIT) अपनी प्रभावशीलता साबित कर पाती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
सपा सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि वे विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान से चिंतित हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि "भाजपा सरकार राम मंदिर के मुद्दे के सहारे सत्ता में आई थी और अब इसी राम मंदिर से जुड़े विवाद के कारण उसकी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताने की बात कह रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!