वीडियो देखिये, भीषण आग के बाद इतने दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा: गंभीर रूप से झुलसे इतने कर्मचारी; अलसुबह इस कारण हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, हल्दिया (पश्चिम बंगाल)।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले स्थित औद्योगिक नगर हल्दिया में मंगलवार तड़के बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) की नैफ्था पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लगने से कम से कम 35 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
सुबह 5 बजे भड़की आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे नैफ्था पाइपलाइन से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। नैफ्था अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। उस समय पाइपलाइन के आसपास कार्यरत कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और कंपनी कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
35 लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर
जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में अब तक 35 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले हल्दिया सब-डिवीजनल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए तामलुक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों का इलाज कर रहे हैं।
रेलवे ट्रैक के पास लगी आग, ट्रेनों का संचालन रोका गया
जिस स्थान पर आग लगी, उसके निकट ही हल्दिया-पांसकुड़ा रेलवे लाइन गुजरती है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया। आग की गंभीरता को देखते हुए पहले दो दमकल वाहन भेजे गए, बाद में उनकी संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा।
लीकेज या चोरी, जांच में जुटी एजेंसियां
हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका पाइपलाइन में रिसाव (लीकेज) की जताई जा रही है। वहीं, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) ने अपने प्रारंभिक बयान में कहा है कि आग कंपनी परिसर के समीप स्थित एक अनधिकृत नैफ्था चोरी वाले पॉइंट के आसपास लगी प्रतीत होती है।
कंपनी ने कहा कि नैफ्था अत्यंत खतरनाक और ज्वलनशील रसायन है तथा लोगों को इससे दूर रहने की लगातार चेतावनी दी जाती रही है। घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए कंपनी और प्रशासन की संयुक्त टीमें जांच में जुटी हैं।
औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल
इस बड़े हादसे के बाद एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!