वीडियो देखिये, नगर निगम के जोन दफ्तर में हंगामा: नशे में युवक की पिटाई; काफी देर तक हुआ हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नगर निगम के जोन नंबर 14 कार्यालय में शनिवार शाम जमकर हंगामा हो गया। नशे की हालत में पहुंचे एक युवक के साथ निगम कर्मचारियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया।
नशे में पहुंचा, दफ्तर में किया हंगामा
पुलिस के अनुसार, मनोज उर्फ गोलू (निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी) शनिवार शाम नशे की हालत में जोन कार्यालय में घुस गया और वहां काफी देर तक हंगामा करता रहा। इस दौरान उसने कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों के साथ भी छेड़छाड़ की।
गाड़ी के आगे लेट गया, तोड़फोड़ की कोशिश
बताया जा रहा है कि युवक जोन अध्यक्ष व पार्षद शानू शर्मा की गाड़ी के सामने जाकर लेट गया। उसने नगर निगम की गाड़ी में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की। इसी दौरान मस्टरकर्मी भरत के साथ भी उसकी कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
कर्मचारियों ने किया पलटवार
स्थिति बिगड़ने पर निगम कर्मचारियों ने युवक को काबू करने के लिए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक कर्मचारी ने उसके सिर पर डंडा मार दिया, जबकि अन्य ने लात-घूंसों से भी उसे पीटा।
पुलिस ने लिया हिरासत में
सूचना मिलने पर पास स्थित द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि युवक नशे में था और उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस-प्रशासन की अनुपस्थिति पर सवाल
घटना के समय कई पुलिस और निगम अधिकारी दशहरा मैदान में वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे, जिससे मौके पर तुरंत नियंत्रण नहीं हो सका। यह घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए संवेदनशील और संतुलित कार्रवाई कितनी जरूरी है।
संबंधित समाचार

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!