वीडियो देखिये, राम मंदिर में दान पात्र से धन चोरी की घटना पर संघ की प्रतिक्रिया: सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले-आस्था और श्रद्धा को आघात पहुँचाने वाली अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना; जांच और पारदर्शिता पर जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्रों से धन चोरी की कथित घटना को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना संपूर्ण रामभक्त समाज की आस्था और श्रद्धा को आघात पहुँचाने वाली अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
अपने वक्तव्य में सरकार्यवाह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का परिणाम है। यह मंदिर पूरे हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में दान पात्रों से धन की चोरी जैसी घटना अत्यंत निंदनीय है और इससे समूचे समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं।
उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, और उसकी अनुशंसा के आधार पर कानूनी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
दत्तात्रेय होसबाले ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि न्यास इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रबंधन और संचालन व्यवस्था में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी और परिणामकारी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि अयोध्या स्थित मंदिर में करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास निरंतर मजबूत और अटूट बना रहे।
अपने वक्तव्य में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में जो भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई है, उसे शीघ्र समाप्त किया जाना चाहिए। इस दिशा में मंदिर प्रबंधन और राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल को आवश्यक सभी पहल करनी चाहिए ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास वित्तीय प्रबंधन और संचालन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुचारु और जवाबदेह बनाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल की पवित्रता और शुद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
अंत में संघ सरकार्यवाह ने संपूर्ण हिंदू समाज से अपील की कि इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी शक्तियों द्वारा किए जा रहे किसी भी प्रकार के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना चाहिए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!