वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री का बेंगलुरु दौरा: खुद टिकट लेकर मेट्रो में बैठे; वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, इतने करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेंगलुरु दौरे के दौरान मेट्रो में सफर किया। उन्होंने मेट्रो स्टेशन के काउंटर से टिकट खरीदा और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बजाय मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार तथा राज्यपाल सुधा यादव के साथ मेट्रो यात्रा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। अपने दौरे में उन्होंने राज्य को करीब 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु अब 100 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है। पिंक लाइन के शुरू होने से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
बेंगलुरु से गोवा के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु से गोवा के मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। 16 कोच वाली यह ट्रेन मैंगलुरु होते हुए बेंगलुरु और गोवा को जोड़ेगी। इसमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा होगी तथा एक बार में 1,128 यात्री सफर कर सकेंगे। इससे कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और गोवा के बीच रेल संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।
रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने पर जोर
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेलवे गुलामी की सोच को पीछे छोड़ते हुए आधुनिक सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है। कर्नाटक के 60 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा चुके हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है।
ऊर्जा और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी जिक्र
मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी परिस्थितियों के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में पिछले दशक में उठाए गए कदम भारत के काम आए हैं। बेंगलुरु का एलपीजी प्रोजेक्ट भंडारण क्षमता में 80 हजार मीट्रिक टन की बढ़ोतरी करेगा। वहीं, देवनगोंडी टर्मिनल से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति क्षमता बढ़ेगी।
उन्होंने सौर ऊर्जा योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में 60 लाख से अधिक परिवारों ने अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाए हैं। इनमें कर्नाटक के करीब 40 हजार परिवारों को 80 हजार रुपये की सहायता मिली है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत राज्य में आठ लाख से अधिक सोलर पंपों से सिंचाई की जा रही है।
योग और आयुर्वेद की परंपरा को बताया भारत की ताकत
बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां अनेक योग गुरु और विद्वान हुए, जिन्होंने योग की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के दौर में भी वे युवाओं को योग की शिक्षा दे रहे थे।
मोदी ने दावा किया कि विदेशों में 150 से अधिक आयुर्वेद पाठ्यक्रमों को मान्यता मिली है और दुनिया में आयुर्वेद के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है और विश्व के कई बड़े नेता भी योग करते हैं।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!