वीडियो देखिये, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: घरों में घुसा पानी, सड़कें और पुल डूबे; कई गांवों का संपर्क टूटा, पुराने राजघाट पुल पर आवाजाही बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बड़वानी/सेंधवा।
जिले के सेंधवा और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हुई भारी वर्षा के कारण नाले और छोटी नदियां उफान पर आ गईं, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है।
सड़कें, पुल और रपटे पानी में डूब जाने से कई गांवों का संपर्क सेंधवा शहर से कट गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, कल शाम से आज सुबह तक सेंधवा में 206.01 मिमी (8 इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई है, जिससे हालात और बिगड़ गए।
कॉलोनियों में घुसा पानी, वाहन डूबे
शहर के राम कटोरा सहित कई रिहायशी इलाकों में बारिश का पानी घरों के अंदर तक घुस गया। सड़कों पर खड़ी कारें और दोपहिया वाहन आधे तक पानी में डूब गए। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ा।
स्थानीय टेंट हाउस संचालक किरण पंवार ने बताया कि तेज बहाव में उनका ऑटो-रिक्शा और हाथ ठेला बह गया। वहीं, पड़ोस में रहने वाले गुलाब चंद्र एरन की दो बाइकों के बह जाने की भी सूचना है। इसके अलावा कुछ पशुओं के बह जाने की भी खबर सामने आई है।
कई गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन प्रभावित
बारिश के कारण कई छोटे पुल और रपटे पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इससे सेंधवा और आसपास के गांवों के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। यात्रियों को लंबे समय तक रास्तों पर फंसे रहना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और जलमग्न मार्गों को पार न करने की अपील की है।
प्रशासन और नगर पालिका अलर्ट
सेंधवा के एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। नगर पालिका की टीमें जल निकासी और राहत कार्यों में लगी हुई हैं। नगरपालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने भी राहत कार्यों का मोर्चा संभालते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
पुराने राजघाट पुल पर आवाजाही बंद
इधर, बड़वानी से लगभग 5 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी पर स्थित पुराने राजघाट पुल पर प्रशासन ने आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। सुरक्षा कारणों से पुल के दोनों ओर जेसीबी मशीनों द्वारा गहरी खाइयां खोदकर रास्ता रोक दिया गया है।
यह पुल बड़वानी और धार जिलों को जोड़ता है, लेकिन वर्ष 2018 में इसकी आयु पूरी होने के बाद इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद लोग इसका उपयोग कर रहे थे, जिसके चलते अब प्रशासन ने इसे पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। यातायात के लिए इसके समानांतर बने नए ऊंचे पुल का उपयोग किया जा रहा है।
हाईवे और घाटों पर भी असर
मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट क्षेत्र में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। आगरा-मुंबई फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात धीमा हो गया और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में उफनती नदी, नालों और जलमग्न रपटों को पार करने का प्रयास न करें। निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!