वीडियो देखिये, मीडिया से मुखातिब हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: बोले-स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना ही सच्ची दीपावली
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर में दिव्यांग बच्चों और वरिष्ठ जनों के बीच पहुँचकर पारंपरिक तरीके से दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बच्चों को उपहार बांटे, बल्कि उनके साथ अंताक्षरी खेलकर और भजन-गीत गाकर उत्सव का आनंद लिया। कल धनतेरस पर मंत्री ने मीडिया से किनारा कर लिया था।
'लोकल फॉर वोकल' का दिया संदेश
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "हमारे देश के प्रधानमंत्री हमेशा 'लोकल फॉर वोकल' का नारा देते हैं। हमें समाज के उस वर्ग की भी चिंता करनी चाहिए जो साल भर इस त्योहार के भरोसे अपनी आजीविका चलाता है। हमारे कुम्हार भाई, महिलाएं और बच्चे उम्मीद के साथ मिट्टी के दीये और घड़े बनाते हैं। जब उनके दीये बिकते हैं, तभी उनकी असल दीपावली होती है।"
उन्होंने आधुनिक दौर में बढ़ रहे प्लास्टिक और मोम के दीयों के चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें परंपराओं की ओर लौटना चाहिए और स्थानीय स्तर पर बने मिट्टी के दीयों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।
43 वर्षों से लगातार निभा रहे हैं यह परंपरा
अपने इस आत्मीय जुड़ाव को लेकर भावुक होते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि वे पिछले 43 वर्षों से लगातार इन बच्चों और बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब तक मैं इनके साथ दीपावली नहीं मना लेता, मुझे इस पर्व का पूरा आनंद नहीं मिलता। इनके चेहरों की खुशी में ही असली पटाखे, मिठाई और दीपावली का सच्चा आनंद छिपा हुआ है।"
अंताक्षरी में खुद के हारने का किया मजेदार जिक्र
कार्यक्रम के माहौल को साझा करते हुए उन्होंने हंसते हुए बताया कि बच्चों और वरिष्ठ जनों के साथ काफी देर तक अंताक्षरी और गानों का दौर चला। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "वैसे तो हम यहाँ हार-जीत के लिए नहीं खेलते, लेकिन अनुभूति विद्यालय की गीता जी के नेतृत्व वाली टीम जीत गई और मैं, महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ और वरिष्ठ जनों का ग्रुप इस मुकाबले में हार गया।"
इस बेहद अनूठे और संवेदनशील आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री विजयवर्गीय के इस प्रयास की सराहना की।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!