वीडियो देखिये, शहर के पॉश इलाके में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा: 144 बल्क लीटर शराब के साथ हजारों फर्जी लेबल-होलोग्राम जब्त; अंतरराज्यीय गिरोह के संकेत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आबकारी विभाग ने पॉश माने जाने वाले तुलसीनगर क्षेत्र में संचालित अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तीन दिन तक सिविल ड्रेस में निगरानी और गोपनीय रेकी के बाद की गई दबिश में 144 बल्क लीटर अवैध शराब, भारी मात्रा में स्प्रिट, डुप्लीकेट लेबल, फर्जी होलोग्राम, पैकेजिंग सामग्री और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।
तीन दिन की रेकी के बाद दी दबिश
आबकारी विभाग को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि तुलसीनगर स्थित एक तीन मंजिला मकान में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद विभाग की टीमों ने लगातार तीन दिन तक सिविल ड्रेस में क्षेत्र की निगरानी कर गतिविधियों की पुष्टि की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर फैक्ट्री का खुलासा किया गया।
भारी मात्रा में नकली सामग्री बरामद
कार्रवाई के दौरान 16 पेटी (144 बल्क लीटर) देशी मदिरा के अलावा स्प्रिट, कैरेमल, हजारों डुप्लीकेट लेबल, फर्जी होलोग्राम, विभिन्न ब्रांडों के बाटल कैप, कागजी कार्टून, दो बड़ी ब्लेंडर मशीनें तथा शराब निर्माण और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई।
मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान के लेबल भी मिले
जांच में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में बिकने वाली शराब के लेबल के साथ राजस्थान में प्रचलित कई ब्रांडों के लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री भी बरामद हुई है।
इससे प्रथम दृष्टया अंतरराज्यीय शराब तस्करी और अवैध निर्माण से जुड़े संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। आबकारी विभाग अब पूरे नेटवर्क की पहचान कर उससे जुड़े सभी लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच शुरू
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जब्त शराब और अन्य सामग्री की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तैयार की जा रही शराब नकली थी या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक। अंग्रेजी शराब की पैकेजिंग सामग्री मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।
पॉश कॉलोनी में फैक्ट्री चलना गंभीर मामला
आबकारी विभाग का कहना है कि तुलसीनगर जैसे विकसित और पॉश आवासीय क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन संगठित अपराध की सुनियोजित कार्यप्रणाली की ओर संकेत करता है। विभाग अब इस नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, तकनीकी संचालन और वितरण तंत्र की भी गहन जांच कर रहा है।
यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जहांगीर खान और सी.के. साहू ने किया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निधि शर्मा, आकांक्षा गर्ग, उप निरीक्षक जया मुजाल्दे, सुनील मालवीय सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा तथा ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से सहयोग की अपील
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल आबकारी विभाग को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!