वीडियो देखिये, पूर्वी रिंग रोड के विरोध में किसानों ने की सांसद से मुलाकात: एफआईआर की आशंका पर बढ़ी चिंता, मिला आश्वासन- किसी किसान पर दर्ज नहीं हुआ मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है। हाल ही में कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने वाले किसानों में उस समय नाराजगी बढ़ गई, जब उन्हें संगठन के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली। मामले की सच्चाई जानने और अपनी चिंताएं रखने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में किसान सांसद शंकर लालवानी के निवास पहुंचे।
किसानों ने सांसद के समक्ष भूमि अधिग्रहण, प्रस्तावित अलाइनमेंट और एफआईआर संबंधी आशंकाओं को लेकर चर्चा की। सांसद ने किसानों को आश्वस्त किया कि फिलहाल किसी भी किसान के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
एफआईआर की सूचना से किसानों में फैली चिंता
किसान नेता मनोज पटेल ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन के अध्यक्ष संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली थी। इसी कारण किसानों में चिंता बढ़ गई और देर रात सांसद शंकर लालवानी से संपर्क किया गया।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो सैकड़ों किसान इसके विरोध में खड़े होंगे। हालांकि सांसद द्वारा पुलिस अधिकारियों से चर्चा करने के बाद स्पष्ट किया गया कि किसी भी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
उपजाऊ जमीन बचाने की मांग पर अड़े किसान
किसानों का कहना है कि पूर्वी आउटर रिंग रोड के लिए प्रस्तावित भूमि अत्यंत उपजाऊ है और सड़क की चौड़ाई लगभग 265 फीट होने से बड़ी संख्या में किसानों की कृषि भूमि प्रभावित होगी। किसानों का दावा है कि इससे कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है।
किसान लखनलाल पटेल ने कहा कि छह तहसीलों के गांवों के किसान इस परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं। किसानों की मांग है कि या तो परियोजना का अलाइनमेंट बदला जाए अथवा इसे निरस्त किया जाए ताकि खेती और किसानों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
"किसानों की सहमति के बिना एक इंच जमीन नहीं ली जाएगी"
किसान मनोज पटेल ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी शुरू से किसानों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी सहमति और उचित संवाद के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। साथ ही अलाइनमेंट के मुद्दे पर पुनर्विचार के लिए सरकार और प्रशासन से चर्चा जारी है।
सांसद बोले- अलाइनमेंट के प्रस्तावों का होगा परीक्षण
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पूर्वी आउटर रिंग रोड को लेकर किसानों की आपत्तियां लंबे समय से सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बेहतर मुआवजा देने और गाइडलाइन दरों में वृद्धि जैसे कदम उठाए गए हैं, लेकिन किसानों की मुख्य चिंता अपनी कृषि भूमि को बचाने की है। उन्होंने कहा कि किसानों का सुझाव है कि जहां संभव हो, सड़क का अलाइनमेंट सरकारी जमीनों की ओर स्थानांतरित किया जाए। इस प्रस्ताव का परीक्षण जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस ने भी किया स्पष्ट
पुलिस सूत्रों के अनुसार किसानों के खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। संबंधित व्यक्तियों से केवल जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से संपर्क किया गया था। इसके बाद एफआईआर की आशंका को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो गईं।
आंदोलन जारी, बातचीत पर टिकी निगाहें
सांसद के आश्वासन से किसानों की चिंता कुछ कम हुई है, लेकिन भूमि अधिग्रहण और अलाइनमेंट को लेकर उनका विरोध अभी समाप्त नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और किसानों के बीच होने वाली बातचीत इस विवाद के समाधान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!