भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बिगाड़े हालात: अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर/कटरा।
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश, बादल फटने की घटनाओं और बाढ़ जैसे हालात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने भूस्खलन, मडस्लाइड, पहाड़ों से पत्थर गिरने, अचानक बाढ़ और जलभराव का भी खतरा जताया है। इसी चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों प्रमुख धार्मिक यात्राओं को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है।
कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने बताया कि 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्री अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। आदेश के अनुसार बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को अगले आदेश तक आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने और पूरे यात्रा मार्ग का सुरक्षा आकलन पूरा होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
उधर, लगातार बारिश और त्रिकूट पर्वतमाला में खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा भी रोक दी गई है। कटरा से भवन तक जाने वाले मार्ग पर मौसम खराब बना हुआ है और कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ में बादल फटने तथा बाढ़ की घटनाओं में जन-धन का नुकसान हुआ है, जबकि कई सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के लिए रवाना न हों, अफवाहों पर विश्वास न करें और यात्रा से जुड़ी जानकारी केवल प्रशासन और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक अपडेट से ही प्राप्त करें। मौसम अनुकूल होते ही दोनों यात्राओं को पुनः शुरू करने की घोषणा की जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!