वीडियो देखिये, कुत्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप: छात्रा से मारपीट; भाई को जेल भेजा, अब पुलिस कार्रवाई पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदननगर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कुत्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों द्वारा 11वीं की छात्रा के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
घर के बाहर घेरकर मारपीट का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी बग्गू पवार समेत 4-5 लोगों ने उसे घर के बाहर घेरकर बेरहमी से पीटा। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराया और सीने पर बैठकर मारपीट की। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आया।
मदद मांगने गया भाई, खुद हो गया आरोपी
घटना के बाद पीड़िता का भाई जब थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, तो उल्टा उसी पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
वीडियो वायरल, फिर भी जांच पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस द्वारा कथित रूप से न तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और न ही वीडियो की गहन जांच की गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले को दबाने की कोशिश की। साथ ही, थाने में शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार और लेन-देन के आरोप भी लगाए गए हैं।
पुलिस का पक्ष-दोनों पक्षों में विवाद
चंदननगर थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और आपसी विवाद के चलते दोनों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है। हालांकि वायरल वीडियो और पीड़िता के आरोपों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
न्याय की मांग, आरोपियों की गिरफ्तारी की उठी मांग
घटना के बाद पीड़ित परिवार भय के माहौल में है। छात्रा ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि एक छात्रा के साथ खुलेआम मारपीट के बावजूद पुलिस की कार्रवाई इतनी कमजोर क्यों दिख रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!