खबर
Top News

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप: दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 2:55 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास जिले के खातेगांव में शराब तस्करों के ट्रक से कुचलकर शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी की मौत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां सोमवार को हर तरफ चीख-पुकार और आंसू थे। वर्दी में अपराधियों से लोहा लेने वाले दिलीप पुरी जब अपने घर पहुंचे तो पत्नी, बच्चों और माता-पिता का दर्द देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

सबसे मार्मिक दृश्य तब था, जब उनका बेटा पिता के शव के पास खड़ा होकर बार-बार कह रहा था- 'पापा उठ जाओ... मम्मी बार-बार बेहोश हो रही हैं।' मासूम की यह पुकार सुनकर पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं...
टीआई दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर इंदौर के ओमेक्स सिटी स्थित निवास पर लाया गया। जैसे ही शव घर के दरवाजे पर पहुंचा, परिवार के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। पत्नी कविता की आंखें रोते-रोते पथरा चुकी थीं। वह पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखने लगीं।

इस दौरान उन्होंने कहा- 'आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं...' पत्नी के ये शब्द सुनकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी फफक पड़े। बेटी त्रिशाला और बेटे धर्मेंद्र कुमार के लिए भी इस सच्चाई को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा था कि अब उनके पिता कभी वापस नहीं आएंगे।

पुलिस के आला अधिकारियों ने बंधाया ढांढस
दिलीप पुरी को अंतिम विदाई देने के लिए इंदौर पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उनके घर पहुंचे। इंदौर कमिश्नर भास्कर लक्षकार, आईजी अनुराग जैन, कलेक्टर रजनीश सिंह मीना और एसपी सचिन शर्मा ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और स्थानीय विधायक प्रताप ग्रेवाल भी विदाई देने पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने खुद दिलीप पुरी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अपने साथी अधिकारी के बलिदान को नमन किया। पूरे माहौल में शोक और भावुकता का दृश्य था।

18 साल तक पुलिस विभाग में दी सेवाएं, कई संवेदनशील थानों की संभाली कमान
दिलीप पुरी का जन्म 21 सितंबर 1981 को हुआ था। उन्होंने धार के पीजी कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई की। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने पहले अध्यापन कार्य किया। बरमंडल के सरस्वती शिशु मंदिर और शासकीय स्कूलों में शिक्षक रहने के दौरान ही उन्होंने पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी की। वर्ष 2006-07 में चयन के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू कीं।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों में थानों की कमान संभाली। आलीराजपुर, झाबुआ, सोनकच्छ, सीरिया और उदयपुरा सहित कई स्थानों पर उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद खरगोन, महू, चंदन नगर, हीरानगर और बड़वानी के राजपुर व सेंधवा जैसे बड़े थानों में भी उनका कार्यकाल रहा। देवास में उनकी अंतिम पोस्टिंग थी। यहां शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाते हुए वे कर्तव्य की राह में शहीद हो गए।

गृहग्राम में पसरा मातम, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
दिलीप पुरी की मौत की खबर से धार जिले स्थित उनके गृहग्राम में शोक की लहर फैल गई। बेटे को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे को याद कर बिलख रही हैं। पिता भी गहरे सदमे में हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। दुख में ग्रामीणों ने बाजार बंद रखे। परिवार की मांग है कि इस घटना के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े।

गोस्वामी-पूरी परंपरा के अनुसार मठ में दी समाधि
शाम करीब 5:45 बजे दिलीप पुरी की अंतिम यात्रा गांव के स्थानीय गोस्वामी-पूरी मठ पहुंची। यहां परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के बजाय मठ परिसर में ही धार्मिक विधियों और मंत्रोच्चार के साथ उन्हें समाधि दी गई। पुलिस बल की टुकड़ी ने बिगुल बजाकर और हवाई फायरिंग कर शहीद दिलीप पुरी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी।

एक ओर पुलिस विभाग ने अपना एक जांबाज अधिकारी खो दिया, तो दूसरी ओर एक पत्नी ने अपना जीवनसाथी, बच्चों ने अपना पिता और माता-पिता ने अपना बेटा। दिलीप पुरी की शहादत के साथ परिवार की जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ गई है, जिसे शायद कभी भरा नहीं जा सकेगा।

संबंधित समाचार

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

6 minutes ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

9 minutes ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

13 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

24 minutes ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

29 minutes ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

34 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

35 minutes ago
वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला
Top News

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें
Top News

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

about 1 hour ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

about 1 hour ago
जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर
Top News

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

about 2 hours ago
न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ
Top News

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

about 2 hours ago
संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा
Top News

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश
Top News

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

about 2 hours ago
नशे पर पुलिस का एक साथ धावा
Top News

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत
Top News

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

about 2 hours ago
गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी
Top News

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!