खबर
Top News

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ: अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक जो किसी वैध कॉलोनी में मकान का नक्शा पास करने के एवज में निगम के साथ ही अपनी भी फीस लेते हैं, वे बिना नक्शा पास हुए होने वाले निर्माणों पर कैसे निगम को राजस्व का चूना लगाकर अपनी जेबें भरते हैं इसका एक बार फिर खुलासा हुआ है।

शहर का पालदा इलाका जहां रहवासी क्षेत्र से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं, यहां के कई इलाकों में निगम द्वारा भवन निर्माण का नक्शा पास नहीं किया जाता और न ही इसकी कोई अनुमति दी जाती है, लेकिन इन इलाकों में जोनल स्तर पर सेटिंग कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे है।

ऐसा ही एक निर्माण पालदा की पप्पू की चाल में किया जा रहा है। यह निर्माण कमल लुधियानी द्वारा किया जा रहा है। कमल द्वारा यहां लगभग 10 हजार स्क्वेयर फीट पर तीन मंजिला औद्योगिक इकाई का निर्माण किया जा रहा है।

इसके लिए नगर निगम से न तो कोई वैध अनुमति ली गई है और ना ही कोई नक्शा पास करवाया गया, जिसके चलते निगम को राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन 8 महीने में कमल की बिल्डिंग बनकर खड़ी हो गई है।

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि यह बिल्डिंग भवन अधिकारी या भवन निरीक्षक की जानकारी के बिना ही खड़ी हो गई हो। कमल का दावा है कि उसने निगम के अधिकारियों से सेटिंग करने के बाद ही निर्माण शुरू किया है। उसके निर्माण पर नगर निगम को कोई आपत्ति नहीं है।

तोड़े जा चुके हैं कई अवैध निर्माण- पालदा के इस इलाके में भले ही कई अवैध निर्माण किए गए हों, लेकिन इनमें से दर्जनों को निगम द्वारा तोड़ा भी गया है। बड़ी बात यह है कि निगम के जिम्मेदार पहले तो लोगों को अवैध निर्माण करने देते हैं, फिर निर्माण करने वाले से मोटी रकम मांगी जाती है, जो दे देता है उसके निर्माण को छोड़ दिया जाता है और जिसकी सेटिंग नहीं होती उसके निर्माण को अवैध बताकर तोड़ दिया जाता है।

कुछ समय पहले ही निगम द्वारा अभियान चलाकर इस इलाके के कई अवैध निर्माण तोड़े गए थे। बताया जाता है कि इसके बाद यहां निर्माण करने के लिए लोगो को निगम के अधिकारियों की जेबें ज्यादा गर्म करना पड़ रही हैं।

जिम्मेदारों का दावा नहीं है जानकारी- कमल लुधियानी द्वारा किए जा रहे इतने बड़े अवैध निर्माण के मामले में सबसे हास्यास्पद बात यह है कि बिलावली जोन के भवन अधिकारी विशाल राठौर और भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर को 10 हजार फीट से अधिक किए गए अवैध निर्माण के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।

ऐसे में समझिए कि जो भवन अधिकारी और निरीक्षक तय किए गए नक्शे से एक फीट अधिक निर्माण करने पर भी उसे तोड़ने पहुंच जाते है उन्हें 8 महीने में यह भी पता नहीं चला कि इतना बड़ा अवैध निर्माण हो गया। उन्हें इसका पता नहीं चलने के पीछे का कारण समझा जा सकता है।

मुझे जानकारी नहीं है
पप्पू की चाल में नगर निगम द्वारा नक्शा पास नहीं किया जाता और न ही वहां किसी तरह की निर्माण की अनुमति दी जाती है। वहां हो रहे अवैध निर्माण के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इसका पता लगवाता हूं, अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी। - विशाल राठौर, भवन अधिकारी

मैंने किसी से रुपए नहीं लिए

रुपए लेने के आरोप कोई भी लगा सकता है, अवैध निर्माण के लिए मैंने किसी से रुपए नहीं लिए हैं। पप्पू की चाल में हो रहे अवैध निर्माण के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, बिना अनुमति निर्माण करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। - अतुल श्रीधर, भवन निरीक्षक

करोड़ों के राजस्व का हो रहा नुकसान
पालदा इलाके में कई औद्योगिक इकाइयां बनी हुई हैं, जिनके नक्शे पास नहीं हैं। लिहाजा इनसे मिलने वाला करोड़ों रुपए का राजस्व नगर निगम को नहीं मिला है। जब नक्शा पास नहीं हुआ है तो सालाना भवन कर भी निगम को नहीं मिल रहा है।

ऐसे में हर बार निगम की आर्थिक तंगी का हवाला देने वाले महापौर और निगमायुक्त इसे लेकर कोई कदम भी उठाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। इस वजह से जोनल स्तर पर अधिकारी और कर्मचारियों की जमकर चांदी कट रही है।

संबंधित समाचार

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

6 minutes ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

9 minutes ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

13 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

24 minutes ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

29 minutes ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

34 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

35 minutes ago
वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला
Top News

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें
Top News

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

about 1 hour ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

about 1 hour ago
जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर
Top News

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

about 1 hour ago
यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप
Top News

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

about 2 hours ago
संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा
Top News

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश
Top News

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

about 2 hours ago
नशे पर पुलिस का एक साथ धावा
Top News

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत
Top News

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

about 2 hours ago
गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी
Top News

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!