खबर
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने 23 हजार 288 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की निरंतरता को मंजूरी दी है। वहीं, धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 4 नवंबर कर दी गई है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित करने, ग्रामीणों को निशुल्क संपत्ति रजिस्ट्री का लाभ देने और किसानों को नीलगाय व हिरण से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने जैसे मुद्दों पर भी जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की।

प्रदेश में विकसित होंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन
शहरी विकास को गति देने के लिए प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य बड़े शहरों पर बढ़ते जनसंख्या और बुनियादी सुविधाओं के दबाव को कम करना है। इसके लिए शहरों के आसपास नए शहरी क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

धान पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 4 नवंबर की
धान उपार्जन के लिए किसानों को राहत देते हुए सरकार ने पंजीयन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 4 नवंबर कर दी है। इससे उन किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारण से निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन नहीं करा पाए थे।

15 नवंबर तक 20 लाख निशुल्क रजिस्ट्रियों का लक्ष्य
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री निशुल्क कराने का लाभ दिया जा रहा है। अब तक करीब 15 लाख रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

इस योजना से प्रदेश के करीब 60 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं, वहां धनतेरस पर दीपावली मनाई जाए।

नीलगाय और हिरण से फसल बचाने के लिए बड़ा कदम
खेतों में नीलगाय और हिरण से होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने इन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। मंत्री चेतन कश्यप के अनुसार, बोमा पद्धति के जरिए करीब 2 हजार नीलगाय और हिरण को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इस पद्धति का प्रशिक्षण अफ्रीका के विशेषज्ञों से लिया गया है।

18 नवंबर को गांधी सागर में होगी अगली कैबिनेट
मध्यप्रदेश सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर में प्रस्तावित है। इसे डेस्टिनेशन कैबिनेट के रूप में आयोजित किया जाएगा। बैठक में किसान कल्याण वर्ष और उद्योग वर्ष को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा होगी।

15 नवंबर को तीन जगह होंगे बिरसा मुंडा जयंती के आयोजन
जननायक बिरसा मुंडा की जयंती प्रदेश में 15 नवंबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश के तीन स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर 5 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

भोपाल की भाजपा रैली में शामिल होंगे राजनाथ सिंह
कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि भोपाल में आयोजित होने वाली भाजपा की रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रैली में प्रदेशभर से आम लोगों और महिलाओं की भागीदारी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने किया स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग खरीदारी करते समय अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों को अपनाएं, ताकि देश के उद्योगों और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिल सके।

संबंधित समाचार

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

6 minutes ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

9 minutes ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

13 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

24 minutes ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

29 minutes ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

34 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

35 minutes ago
वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला
Top News

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें
Top News

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

about 1 hour ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

about 1 hour ago
जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर
Top News

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

about 1 hour ago
यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप
Top News

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

about 1 hour ago
न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ
Top News

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

about 2 hours ago
संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा
Top News

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश
Top News

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

about 2 hours ago
नशे पर पुलिस का एक साथ धावा
Top News

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत
Top News

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

about 2 hours ago
गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी
Top News

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!