भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र की बालमपुर घाटी पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
पति-पत्नी और उनके दामाद की मौत
हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दामाद की जान चली गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ओवरटेक के दौरान टक्कर की आशंका
सूखी सेवनिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक, हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बालमपुर घाटी के पास हुआ। बाइक सवार विदिशा की ओर से भोपाल आ रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
हादसे के बाद घायलों को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान खजूरीकलां के बालाजी नगर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार साहू, उनकी 40 वर्षीय पत्नी माया साहू और सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के चिचोली गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू साहू के रूप में हुई है।
रिश्तेदार के घर से लौट रहा था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोनू साहू राजकुमार और माया साहू का दामाद था। बताया जा रहा है कि तीनों किसी रिश्तेदार के घर से वापस भोपाल लौट रहे थे।
संबंधित समाचार

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!