वीडियो देखिये, ग्रीन फील्ड कॉरिडोर भूमिपूजन में मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर हमला: बोले- कांग्रेस कचरे की तरह साफ हो गई; नक्सलवाद का भी हुआ खात्मा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ही कर्मों के कारण पूरे देश से कचरे की तरह साफ हो गई है और उस पर झाड़ू फिर चुकी है। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है तथा मध्य प्रदेश की धरती से लाल सलाम (नक्सलवाद) पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
शुक्रवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय देश नक्सली और आतंकी गतिविधियों से प्रभावित था। उन्होंने बालाघाट में कांग्रेस सरकार के दौरान एक मंत्री की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में नक्सली आतंक चरम पर था, लेकिन कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति में उलझी रही और नक्सलवाद के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। केंद्र सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण देश में नक्सलवाद और आतंकवाद लगातार कमजोर हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में नक्सल गतिविधियों का लगभग पूरी तरह सफाया हो चुका है और राज्य अब विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।
डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं। यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बुनियादी ढांचे, आवास, सड़क, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद पर नियंत्रण और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। वहीं मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र को दी जा रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि हेलीकॉप्टर से इंदौर पहुंचे। इसके बाद सभी पितृ पर्वत पहुंचे, जहां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सरकार का मानना है कि इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दोनों शहरों के बीच आवागमन को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!