वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी: लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा से किया अपना वादा निभाया है। बचपन में आंख में चूना चले जाने के कारण लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा प्रियंका का सफल इलाज हो गया है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की और राहुल गांधी के इस प्रयास की सराहना की।
जीतू पटवारी ने अपने पोस्ट में बताया कि इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रा प्रियंका की पीड़ा सुनी थी। प्रियंका को बचपन में, करीब तीन साल की उम्र में आंख में चूना चला गया था। इसके बाद से ही वह लंबे समय से आंख की समस्या से जूझ रही थी।
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका की परेशानी को गंभीरता से सुना और उसके इलाज की जिम्मेदारी लेने का वादा किया था। पटवारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने वादे को निभाते हुए प्रियंका के इलाज की व्यवस्था कराई। अब उसका सफल इलाज हो चुका है और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट रही है।
'वादे सिर्फ मंच से नहीं होते, शिद्दत से निभाए भी जाते हैं'
जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'वादे सिर्फ मंच से नहीं होते, शिद्दत से उन्हें निभाया भी जाता है।' उन्होंने कहा कि प्रियंका की आंखों के सफल इलाज की खबर उनके लिए व्यक्तिगत रूप से प्रसन्नता का विषय है।
पटवारी ने इस घटना को केवल एक छात्रा की आंखों की रोशनी लौटने की कहानी नहीं, बल्कि भरोसे और संवेदनशीलता की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रा की परेशानी को सुना और उसकी मदद करने का जो भरोसा दिया था, उसे पूरा भी किया।
पटवारी बोले- लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े होने का संकल्प है कांग्रेस की राजनीति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पोस्ट में इस घटना के जरिए पार्टी की राजनीतिक विचारधारा को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में उनके साथ खड़े होने का संकल्प है।
प्रियंका के सफल इलाज के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। बचपन से आंख की परेशानी झेल रही छात्रा अब स्वस्थ होकर घर लौट रही है। जीतू पटवारी ने इस पूरे घटनाक्रम को मानवीय संवेदना, जिम्मेदारी और वादा निभाने की मिसाल बताया है।
संबंधित समाचार

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!