वीडियो देखिये, चर्चाओं के बीच नगर निगम आयुक्त ने ऐसे बढ़ाया सफाई अमले का हौसला: सफाई व्यवस्था का लिया जायजा; गंदगी मिलने पर दरोगाओं को लगाई फटकार, वेतन कटौती के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर को मिले अवॉर्ड और रैंकिंग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अपने सफाई अमले का हौसला बढ़ाने के लिए सीधे मैदान में मोर्चा संभाल लिया है।
निगम के मोटोरोला वायरलेस सेट पर कमिश्नर की आवाज गूंजी तो उनका संदेश साफ था- किसी को भी भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। जिस शिद्दत, लगन और उत्साह के साथ अब तक काम करते आए हैं, उसी जोश के साथ आगे भी जुटे रहें। हमें पूरा विश्वास है कि इंदौर स्वच्छता की नंबरिंग में अव्वल रहेगा।
निगमायुक्त का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब स्वच्छता सर्वेक्षण के पुरस्कारों और शहर की स्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इंदौर में लगातार स्वच्छता को लेकर काम करने वाले सफाई मित्रों, दरोगाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी पुरस्कारों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
ऐसे माहौल में निगमायुक्त ने वायरलेस सेट के माध्यम से पूरे मैदानी अमले को संबोधित कर यह संदेश देने की कोशिश की कि पुरस्कारों और रैंकिंग की चर्चाओं से प्रभावित हुए बिना अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित रखें।
सफाई मित्रों और अधिकारियों के काम की सराहना
अपने संदेश में निगमायुक्त सिंघल ने सफाई मित्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी ने अब तक बेहतर काम किया है। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी प्रकार की उलझन या भ्रम में आने की जरूरत नहीं है। सभी लोग पूरी मेहनत, लगन और उत्साह के साथ अपने काम में जुटे रहें।
सुबह 6 बजे ही मैदान में उतर गए कमिश्नर
अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के साथ निगमायुक्त खुद भी सुबह करीब 6 बजे शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने फील्ड पर निकल पड़े। सुबह-सुबह निरीक्षण का उद्देश्य यह देखना था कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था किस तरह संचालित हो रही है और मैदानी कर्मचारियों की मौजूदगी तथा कामकाज की वास्तविक स्थिति क्या है।
सुबह के समय जब शहर के कई हिस्सों में सफाई कार्य शुरू होता है, उसी दौरान निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जहां गंदगी मिली, वहां संबंधित जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया गया।
गंदगी मिलने पर दरोगाओं को फटकार, वेतन कटौती के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी और गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित दरोगाओं को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलेगी, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी।
लापरवाही सामने आने पर संबंधित दरोगाओं के वेतन में कटौती की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। निगमायुक्त का रुख साफ था कि केवल वायरलेस सेट पर निर्देश देने या सफाई व्यवस्था बेहतर होने के दावे करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में मौके पर साफ-सफाई दिखाई देना चाहिए।
वीडियो संदेश जारी कर दी सफाई
मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने वीडियो संदेश भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अवॉर्ड को लेकर फिलहाल भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पुरस्कारों की इस बार की व्यवस्था और श्रेणियों को समझना जरूरी है।
उनके मुताबिक, जो शहर पहले ही सुपर लीग में शामिल हो चुके थे, उनके लिए प्राथमिकता अब अपने साथी शहर के साथ सुधार और बेहतर प्रदर्शन करना था।
सिंघल ने बताया कि इसी व्यवस्था के तहत इंदौर और देपालपुर की जोड़ी बनी थी। इस श्रेणी में दोनों का प्रदर्शन दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वन सिटी वन अवॉर्ड की व्यवस्था के चलते इंदौर को अन्य श्रेणियों में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में केवल अलग-अलग पुरस्कार श्रेणियों में नाम नहीं आने को इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट मान लेना उचित नहीं होगा।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!