वीडियो देखिये, राम मंदिर ट्रस्ट बैठक पर विहिप अध्यक्ष क्या बोले: चोरी स्वीकार करना और सुधार के कदम उठाना संतोषजनक; हिंदुओं को कष्ट दे रही है चोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि बैठक में चोरी के मामले को स्वीकार किया जाना और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने का निर्णय संतोषजनक है।
आलोक कुमार ने कहा मैं कल की बैठक को बहुत सार्थक मानता हूं। मुझे संतुष्टि हुई जब ट्रस्ट ने चोरी को स्वीकार किया और यह भी स्वीकार किया कि वह चोरी हिंदुओं को कष्ट दे रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट शुरू से ही यह प्रयास कर रहा है कि चोरी करने वालों को जल्द पकड़ा जाए। आलोक कुमार के अनुसार, ट्रस्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है।
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों ने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया और उनकी भावना का सम्मान करते हुए ट्रस्ट ने उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। आलोक कुमार ने कहा चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया। उन्होंने स्वेच्छा के साथ त्यागपत्र दिया और उनकी भावना का आदर करते हुए ट्रस्ट ने उन्हें मुक्त कर दिया।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने यह भी माना है कि इतने बड़े धार्मिक और सामाजिक महत्व वाले कार्य को केवल विश्वास के आधार पर नहीं चलाया जा सकता, बल्कि इसके लिए मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था की आवश्यकता है।
VHP अध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस पद पर योग्य व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी, जिससे मंदिर की व्यवस्थाएं और बेहतर तरीके से संचालित हो सकें।
आलोक कुमार ने कहा इतना बड़ा काम केवल विश्वास के सहारे नहीं हो सकता। CEO की नियुक्ति का काम एक समिति को सौंपा गया है। योग्य व्यक्ति ही CEO होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे राम मंदिर की व्यवस्थाओं में और पारदर्शिता आएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा इन सभी कामों को आगे किया जाएगा, इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि आगे राम मंदिर का एक रुपया भी चोरी नहीं होगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!