देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी: मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने से नाराज वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने सनातन धर्म छोड़ने की चेतावनी दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के नियमितीकरण और आउटसोर्स प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
कल्याणे ने समाज के लोगों से भी सनातन धर्म छोड़ने की अपील की है। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आगे किस धर्म को अपनाएंगे।
संतोष कल्याणे के नेतृत्व में ही पिछले दिनों इंदौर में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
मांगों के समर्थन में कल्याणे ने अपना सिर भी मुंडवा लिया था। अब उन्होंने कर्मचारियों के साथ हुए कथित अन्याय से आहत होकर धर्म छोड़ने का ऐलान किया है।
निगम मुख्यालय से आइडिया ग्राउंड तक किया प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, आउटसोर्स प्रथा समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर संतोष कल्याण लगातार आंदोलन कर रहे थे।
उन्होंने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा विजय नगर स्थित आइडिया ग्राउंड के बाहर भी कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया।
कल्याणे का कहना है कि लगातार मांग उठाने और निगम प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इससे समाज और कर्मचारियों में नाराजगी है।
वीडियो में बाबा साहेब के विचारों का किया उल्लेख
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में संतोष कल्याणे ने कहा कि वे दुखी होकर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि वे हिंदू पैदा हुए, लेकिन हिंदू नहीं मरेंगे।
कल्याणे ने कहा कि जिस तरह बाबा साहेब ने अपने समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, उसी तरह वे भी समाज के लोगों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
कल्याणे ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं होने से वे आहत हैं। उन्होंने समाज के लोगों से भी इस मुद्दे पर विचार करने और सनातन धर्म छोड़ने की अपील की है।
हड़ताल खत्म कराने के लिए दबाव डालने का आरोप
संतोष कल्याणे ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों पर दबाव बनाकर हड़ताल खत्म कराई गई। उन्होंने नगर निगम के मुखिया, अपर आयुक्त और आयोग के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारियों को कथित तौर पर धमकाकर काम पर लौटने के लिए मजबूर किया गया। उनका कहना है कि हड़ताल करना कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उनके साथ उचित व्यवहार नहीं हुआ।
कल्याणे ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर दबाव बनाया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने सनातन धर्म छोड़ने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने आगे किस धर्म को अपनाने का निर्णय लिया है, इसकी घोषणा नहीं की।
मोहन भागवत से मिलकर न्याय मांगेंगे
संतोष कल्याणे ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के इंदौर आगमन पर वे उनसे मिलकर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं रखेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि वे अंतिम बार अपनी बात उनके सामने रखकर समाधान की मांग करेंगे।
कल्याणे के मुताबिक, वे लंबे समय से मुख्यमंत्री से भी मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार होगा और सफाई कर्मचारियों को न्याय मिलेगा।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!