वीडियो देखिये, गांधीसागर में इतने मेगावाट का पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री बोले- पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी; इतने करोड़ होंगे खर्च, अतिरिक्त बिजली से होगा पानी का स्टोरेज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नीमच/मंदसौर।
मध्यप्रदेश में बिजली उत्पादन और ऊर्जा भंडारण को लेकर गांधीसागर में बड़ा प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधीसागर बांध की जलराशि का उपयोग अब आधुनिक पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज तकनीक से किया जाएगा। इस परियोजना में दो जलाशयों के बीच पानी को बार-बार इस्तेमाल कर बिजली बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे बिजली उत्पादन की क्षमता करीब 20 गुना बढ़ेगी और पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही पंप हाइड्रो प्रोजेक्ट की दिशा में काम शुरू किया गया। यह तकनीक प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था को मजबूती देने के साथ दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन सकती है। उन्होंने गांधीसागर में आयोजित कैबिनेट बैठक से क्षेत्र के लोगों को विकास का लाभ मिलने की उम्मीद जताई।
11,474 करोड़ की लागत, 1,920 मेगावाट क्षमता
गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना करीब 11,474 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही है। इसकी प्रस्तावित क्षमता 1,920 मेगावाट है। परियोजना में 9 टरबाइन यूनिट लगाई जाएंगी। इसके जरिए बिजली की अधिक मांग के समय करीब 6 घंटे तक लगातार बिजली उत्पादन किया जा सकेगा।
ऐसे काम करेगी तकनीक, एक ही पानी से बार-बार बनेगी बिजली
इस प्रोजेक्ट में दो जलाशयों का इस्तेमाल होगा। जब बिजली की मांग कम होगी और सौर ऊर्जा से अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी, तब उस बिजली से पंप चलाकर निचले जलाशय का पानी ऊपरी जलाशय में पहुंचाया जाएगा।
बिजली की मांग बढ़ने पर ऊपरी जलाशय से पानी नीचे छोड़ा जाएगा। पानी के दबाव से टरबाइन चलेंगी और बिजली पैदा होगी। इसके बाद पानी फिर निचले जलाशय में जमा होगा। इस तरह उसी पानी का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा।
निर्माण के दौरान 4 हजार लोगों को रोजगार
परियोजना से स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य के दौरान करीब 4 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, परियोजना के संचालन के बाद लगभग 200 लोगों को स्थायी रोजगार मिलने की संभावना है।
गांधीसागर में ऊर्जा के साथ पर्यटन पर भी फोकस
सरकार गांधीसागर को ऊर्जा उत्पादन के साथ पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। क्षेत्र में प्राकृतिक पर्यटन, जल पर्यटन, गांधीसागर अभयारण्य और चीतों की बसाहट जैसी गतिविधियों से पर्यटन की संभावनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री की डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के जरिए क्षेत्र में निवेश, रोजगार और विकास परियोजनाओं को गति देने पर भी जोर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीसागर का यह प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा। इससे प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में दूसरे राज्यों को भी सीखने का अवसर मिलेगा।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!