वीडियो देखिये, उपचुनाव अभियान से पहले मां पीतांबरा के दरबार पहुंचे ये प्रत्याशी: बोले- नरोत्तम मिश्रा और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने से पहले मां पीतांबरा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ने और दतिया के विकास के लिए व्यापक योजना तैयार करने की बात कही।
मां पीतांबरा मंदिर में पूजा के बाद आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और स्थानीय संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दतिया के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा, “हम सभी को वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करना है। स्थानीय टीम के साथ बैठकर दतिया के विकास के लिए क्या-क्या बेहतर किया जा सकता है, इसकी विस्तृत योजना तैयार करेंगे और सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे।”
बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट घोषणा के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली थी, लेकिन बाद में नरोत्तम मिश्रा ने संगठन के फैसले के साथ खड़े रहने और बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होने की बात कही थी।
अब आशुतोष तिवारी के चुनाव अभियान की शुरुआत मां पीतांबरा के दर्शन के साथ हुई है। पार्टी की कोशिश है कि दतिया में संगठन को एकजुट रखते हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की जाए।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!