वीडियो देखिये, गलत परीक्षा केंद्र पहुंच गई थी छात्रा: पुलिस की तत्परता से समय पर मिली नीट परीक्षा में एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
NEET परीक्षा के दौरान इंदौर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक और उदाहरण सामने आया। गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंची एक छात्रा को समय रहते सही केंद्र तक पहुंचाकर पुलिस ने उसका महत्वपूर्ण वर्ष खराब होने से बचा लिया।
पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशानुसार शहरभर में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एसीपी जूनी इंदौर विजय चौधरी एक परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि छात्रा श्रेया सिंह गलती से गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई है और निर्धारित समय में सही केंद्र तक पहुंचना उसके लिए मुश्किल हो सकता है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी विजय चौधरी ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए छात्रा और उसकी माताजी को अपने वाहन में बैठाया और उन्हें उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र नवीन विधि महाविद्यालय तक पहुंचाया।
पुलिस की त्वरित सहायता के कारण छात्रा समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकी और परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो छात्रा को परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता था।
छात्रा श्रेया सिंह और उनकी माताजी ने इंदौर पुलिस तथा एसीपी विजय चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और सहयोग की वजह से बड़ी परेशानी टल गई। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान इंदौर पुलिस लगातार विद्यार्थियों की सहायता के लिए सक्रिय रही।
पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की अभिभावकों और आम नागरिकों ने भी सराहना की है। यह घटना पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!