मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS: अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है।
मुख्यमंत्री एक अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे
इनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव शामिल हैं। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इनमें से किसी एक अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में नए पुलिस मुखिया के एक दिसंबर से जिम्मेदारी संभालने की तैयारी है।
दिल्ली में बैठक, तीन नामों पर बनी सहमति
प्रदेश के नए डीजीपी के चयन के लिए 20 नवंबर को दिल्ली में यूपीएससी की पैनल कमेटी की बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया।
अधिकारियों की वरिष्ठता और निर्धारित मानकों के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। अब इसी पैनल से नए डीजीपी का चयन किया जाएगा।
सरकार ने भेजे थे 12 नाम, एक अधिकारी दौड़ से हटे
राज्य सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे। इनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी. अखेतो सेमा, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता शामिल थे।
हालांकि, आईपीएस अधिकारी जी. अखेतो सेमा ने चयन प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद शेष 11 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया।
मुख्यमंत्री के फैसले पर टिकी निगाहें
यूपीएससी की ओर से तीन नामों का पैनल तैयार होने के बाद अब अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अगले एक-दो दिनों में किसी एक अधिकारी के नाम को मंजूरी दे सकते हैं।
कैलाश मकवाना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चयनित अधिकारी के एक दिसंबर से प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार संभालने की संभावना है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!