वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोप तथ्यहीन: मंत्री बोले- कांग्रेस छवि खराब करने की कोशिश कर रही; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कर दी स्थिति स्पष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर जमीन खरीद से जुड़े आरोपों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह तथ्यहीन हैं और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहले ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र में मुख्यमंत्री बनने से पहले की संपत्तियों का पूरा विवरण दिया गया था और उस जानकारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संपत्ति से संबंधित सभी तथ्य सार्वजनिक हैं और आरोप लगाने वालों के पास कोई ठोस आधार नहीं है।
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्य कांग्रेस को रास नहीं आ रहे हैं, इसलिए वह निराधार आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष मुद्दाविहीन होकर केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है। मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है और जनता ऐसे प्रयासों को भली-भांति समझती है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!