खबर
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला: बोले- शराब माफिया के सामने कानून व्यवस्था की मौत; तस्करों को किसका संरक्षण, केवल बयान और कार्रवाई के दावों से काम नहीं चलेगा, शराब तस्करी नेटवर्क की निष्पक्ष जांच हो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 11:48 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की शराब तस्करी रोकने के दौरान ट्रक से कुचलकर हुई मौत ने मध्यप्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है। इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, शराब माफिया के बढ़ते प्रभाव और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पटवारी ने घटना से जुड़े वीडियो का उल्लेख करते हुए कहा कि स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा शव उस पुलिस अधिकारी का है, जो अवैध शराब का कारोबार रोकने पहुंचा था और शराब तस्करों के वाहन ने उसे कुचलकर मार डाला। उन्होंने इसे केवल एक पुलिस अधिकारी की हत्या नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी प्रमाण बताया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।

'शराब माफिया के सामने कानून व्यवस्था की मौत का पुख्ता सबूत'
जीतू पटवारी ने अपनी पोस्ट में घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पुलिस अधिकारी की हत्या नहीं है, बल्कि शराब माफिया के बढ़ते दुस्साहस के सामने कानून-व्यवस्था की मौत का भी पुख्ता सबूत है।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति को शर्मनाक बताया। पटवारी के मुताबिक, जब अवैध कारोबार रोकने पहुंचे पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश के आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार को संरक्षण मिल रहा है और यही वजह है कि तस्कर कानून के रक्षकों को भी चुनौती देने का दुस्साहस कर रहे हैं।

गृहमंत्री की कार्यशैली पर उठाए सवाल, वल्लभ भवन के संरक्षण का लगाया आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान में प्रदेश के गृहमंत्री की कार्यशैली पर भी सीधा हमला किया। उन्होंने गृहमंत्री को देश के सबसे असफल और नाकारा गृहमंत्रियों में से एक बताते हुए कहा कि यह घटना उनकी कार्यशैली का प्रमाण है।

पटवारी ने वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में शराब का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब तस्कर पुलिस को कुचलने तक का दुस्साहस कर रहे हैं, तो आखिर उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है? उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि क्या सरकार केवल सत्ता में बने रहने और लूटने के लिए ही काम कर रही है?

'केवल बयान और कार्रवाई के दावों से काम नहीं चलेगा'
जीतू पटवारी ने घटना के बाद सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल बयान देने और कार्रवाई के दावे करने से काम नहीं चलेगा। सरकार को ऐसे कदम उठाने होंगे, जिनसे जनता को भरोसा हो सके कि प्रदेश में कानून का राज कायम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि जनता कैसे माने कि सरकार जिंदा है? उन्होंने शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें शामिल जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

पटवारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि जांच केवल ट्रक चालक तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि शराब की खेप कहां से आई, इसके पीछे कौन लोग हैं और पूरे परिवहन नेटवर्क में किनकी भूमिका है, इन सभी पहलुओं की पड़ताल होनी चाहिए।

दिलीप पुरी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति जताई संवेदना
राजनीतिक हमले के साथ जीतू पटवारी ने दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि पुरी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाई है। पटवारी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताईं।

गौरतलब है कि खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे अवैध शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पहुंचे थे। वहां संदिग्ध ट्रक को रोकने के दौरान चालक ने वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया पुरी के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक उपचार के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

SIT गठित, शराब कारोबार से जुड़े लोगों से पूछताछ
घटना के बाद देवास पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। पुलिस ने ट्रक को संदलपुर से बरामद किया है। ट्रक में अलग से बनाए गए कंपार्टमेंट में शराब भरी हुई थी। पुलिस अब शराब की मात्रा, उसके स्रोत और तस्करी में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।

मामले की जांच के दौरान हरदा जिले की टिमरनी तहसील के शराब कारोबार से जुड़े कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संबंधित शराब दुकान को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। वहीं, ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अब शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच पर टिकी नजरें
खातेगांव टीआई की मौत ने मध्यप्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और पुलिस की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को सरकार की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


संबंधित समाचार

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

2 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

4 minutes ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

8 minutes ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

9 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

16 minutes ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

28 minutes ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

31 minutes ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

41 minutes ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

42 minutes ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 1 hour ago
आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट
Top News

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

about 1 hour ago
घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर
Top News

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

about 1 hour ago
महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई
Top News

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

about 1 hour ago
करोड़ों की बंदरबांट
Top News

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

about 1 hour ago
टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था
Top News

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

about 2 hours ago
माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी
Top News

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

about 2 hours ago
SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका
Top News

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Top News

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
आंगन में रंगत बाजारों में रौनक
Top News

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद
Top News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!