थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा: आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास/हरदा।
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक से कुचलकर टीआई की जान जाने के मामले में अब आबकारी विभाग और शराब दुकानों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
हरदा कलेक्टर ने टिमरनी स्थित तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल सहित दो आबकारी आरक्षकों को भी निलंबित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शराब कारोबार से जुड़े लोगों और विभागीय जिम्मेदारियों की पड़ताल के बीच की गई है। टिमरनी की जिन तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वे पाटेंद्र जायसवाल से संबंधित बताई गई हैं।
आयशर मालिक कैरम सिंह भी गिरफ्तार
इससे पहले टीआई दिलीप पुरी को कुचलने वाले आयशर वाहन के मालिक कैरम सिंह उर्फ केरम सिंह को आलीराजपुर पुलिस ने बेहड़वा गांव से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि घटना के समय वह अपनी स्विफ्ट कार से आयशर ट्रक की पायलटिंग कर रहा था। अब पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विभागीय अधिकारियों पर भी गिरी गाज
मामले में प्रशासन ने केवल शराब दुकानों तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल और दो आबकारी आरक्षकों को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबार और विभागीय निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद शुरू हुई कार्रवाई अब तस्करी के कथित नेटवर्क, शराब दुकानों और विभागीय जिम्मेदारियों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। जांच में आगे और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!