वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार: डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी रोकने की कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट कहा है कि शराब माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सरकार सबसे सख्त कार्रवाई करेगी।
जबलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने खातेगांव टीआई की मौत से जुड़े सवाल पर कहा कि सरकार देवास की घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, "शराब माफिया को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। यदि कोई इस तरह की गतिविधियों में शामिल होता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार देवास की घटना को भी बहुत गंभीरता से ले रही है।"
शराब तस्करी के नेटवर्क पर सरकार की नजर
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद मामला केवल ट्रक चालक की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई अब कथित शराब तस्करी नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों तक पहुंच रही है। आयशर वाहन के मालिक कैरम सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल तेज हुई है।
वहीं, हरदा प्रशासन ने भी मामले के बाद कार्रवाई करते हुए टिमरनी की तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल सहित दो आबकारी आरक्षकों के निलंबन की कार्रवाई भी सामने आई है।
जांच के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चुनौती
राज्य शासन ने मामले की जांच की जिम्मेदारी स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को सौंपी है। वे देवास पहुंचकर जांच शुरू कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही दिवंगत टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!