खबर
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया: शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 2:25 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद अवैध शराब तस्करी के कथित नेटवर्क को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के नाम सामने आने पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल की टिमरनी स्थित शराब दुकान में साझेदारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा है।

भाजपा मध्यप्रदेश के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से मंत्री विश्वास सारंग के बयान को साझा किया गया है। इसमें कहा गया है कि देवास के अवैध शराब मामले में कांग्रेस नेताओं से जुड़े नाम सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल की टिमरनी शराब दुकान में साझेदारी की जानकारी सामने आई है। दुकान के मैनेजर के बयान भी जांच का हिस्सा हैं।

टिमरनी की शराब दुकान की साझेदारी जांच के घेरे में
मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल टिमरनी की शराब दुकान में साझेदार हैं। इस दुकान के मैनेजर भूपेंद्र राणा के बयान को भी जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है। अब जांच में यह पता लगाया जाना है कि शराब दुकान से जुड़े लोगों का देवास में पकड़े गए अवैध शराब परिवहन से क्या संबंध था और इस पूरे नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका रही।

सारंग ने राहुल जायसवाल का राजनीतिक परिचय भी सामने रखा। उनके अनुसार, राहुल जायसवाल कांग्रेस से जुड़े हैं और खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस आधार पर मंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व से पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

आनंद कासलीवाल के बेटे का भी किया जिक्र
विश्वास सारंग ने अपने बयान में देवास के पहले सामने आए अवैध शराब प्रकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे का नाम भी शराब से जुड़े मामले में सामने आया था। इस संदर्भ में उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार ऐसे मामलों में कांग्रेस नेताओं या उनसे जुड़े लोगों के नाम क्यों सामने आ रहे हैं?

गौरतलब है कि अक्टूबर में देवास जिले में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के आरोपों के अनुसार, उस प्रकरण में कथित तौर पर जहरीली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए रसायन की आपूर्ति की गई थी। इस मामले में आनंद कासलीवाल ने अपने बेटे की संलिप्तता को लेकर आपत्ति जताई थी।

टीआई की मौत के बाद तस्करी नेटवर्क की पड़ताल
खातेगांव टीआई दिलीप पुरी रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अवैध शराब से भरे आयशर वाहन को रोकने की कार्रवाई में जुटे थे। इसी दौरान वाहन चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया और उसका पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने जांच की जिम्मेदारी DG उपेंद्र जैन को सौंपी है। पुलिस की जांच में वाहन, शराब की खेप, उसके परिवहन और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की जानकारी भी सामने आई है।

सारंग ने कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब
मंत्री विश्वास सारंग ने सवाल उठाया कि शराब कारोबार से जुड़े मामलों में कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों के नाम सामने आने के बावजूद पार्टी नेतृत्व इस पर अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने इसे गंभीर राजनीतिक और सामाजिक सवाल बताते हुए कांग्रेस से जवाब देने की अपेक्षा जताई।

फिलहाल राहुल जायसवाल और उनके भाई की शराब दुकान में साझेदारी तथा कथित तस्करी नेटवर्क से उनके संबंधों को लेकर सामने आई जानकारियों की जांच होना बाकी है।

संबंधित समाचार

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी
Top News

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

8 minutes ago
होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
Top News

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

15 minutes ago
टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर
Top News

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

24 minutes ago
वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल
Top News

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

30 minutes ago
देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

31 minutes ago
रईसजादियों की गुंडागर्दी
Top News

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

38 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

44 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे
Top News

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

about 1 hour ago
युवक पर जानलेवा हमला
Top News

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

about 1 hour ago
12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक
Top News

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब
Top News

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

about 1 hour ago
शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

about 1 hour ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

about 1 hour ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

about 2 hours ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

about 2 hours ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!